Tag: लोगों में दहशत

  • पुंछ में हिंदुओं के घरों पर हुई फिर से पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

    पुंछ में हिंदुओं के घरों पर हुई फिर से पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

     

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी द्वारा हिंदू परिवारों को एक बार फिर टारगेट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देर रात हिंदू लोगों के घरों में पत्थर मारे गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों द्वारा पुलिस से सहायता मांगी गई है।

    वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ रंजीत सिंह राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस बीच नगर से हिंदुओं के संगठनों के पदाधिकारियों ने भी वहां पर पहुंचकर अल्पसंख्यकों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर, क्षेत्र के लोगों ने इस घटना की निंदा करने के साथ उनका कहना है कि कुछ शरारती तत्व गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं इसलिए पुलिस को इस मामले की जांच करने के साथ ही गांव में सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि गांव का माहौल खराब न हो सके।

    बता दें कि सुरक्षा बलों ने 7 जनवरी की रात पुंछ के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की करने की तैयारी में थे, इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादियों की कोशिश को नाकाम कर दिया था। आपेरशन दौरान सेना ने 2 आतंकवादी को मार गिराया था, आतंकवादियों के पास से सुरक्षा बलों ने एक-एक एके 47, एके 56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, दो चीनी हथगोले और दो IED बरामद किए थे।

  • जालंधऱ के सोढल रोड पर फिर चली गोली, लोगों में दहशत, मेला देखकर लौट रहे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधऱ के सोढल रोड पर फिर चली गोली, लोगों में दहशत, मेला देखकर लौट रहे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

    Firing again on Jalandhal’s Sodal road, panic among people, youths returning after seeing the fair committed the incident, one arrested

    जालंधऱ के सोढल रोड पर फिर चली गोली, लोगों में दहशत, मेला देखकर लौट रहे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वहीं सोमवार को भी शहर में एक बार फिर से फायरिंग हो गई जिससे लोगों में दहशत का मौहाल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग मेला देखकर लौट रहे युवकों द्वारा की गई है।

    जानकारी अनुसार नवरात्र के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में चल रहे मेले को देखकर लौट रहे एक युवकों ने सोढल रोड पर हवाई फायर किए। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र में गोलियां चलती देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गोलियां चलाने वाले युवक रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। रितिक अशोक विहार का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य युवकों की भी तलाश में जुट गई है।