जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस
जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में आए दिन लूटपाट, चोरी और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस मुकदर्शक बनकर देख रही है। ऐसा ही एक मामला शहर में शनिवार को उस वक्त सामने आया शहर के अंतर्गत आते लिद्दड़ां फ्लाईओवर पर दो गुटों ने आपसी रंजिश के चलते एक-दूसरे गुट पर गोलियों की बौछार कर दी। गनीमत रही की इस गोलीबारी में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तु इस गोलीबारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लिद्द़ड़ा में फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते दोनों गुटों ने एक दूसरे को मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाई ओवर के नीचे मिलने का टाइम डाला था। जब दोनों गुट फ्लाइओवर के नीचे आमने सामने हुए तो एक दूसरे गुट के युवकों ने दूसरे गूट पर फायरिंग कर दी और मौके पर फरार हो गए। वहीं इस पूरे मामले की एक वीडियो वहां से गुरज रहे एक राहिगर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। गनीमत रही की इस हमले में कोई किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें लिद्दड़ा फ्लाइओवर के नीचे गोलीबारी की सूचना मिली थी। वहां से गुजर रहे एक राहगिर लवप्रीत ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर वारदात की सूचना दी थी। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची थी। वहां पर गाड़ी के टूटे शीशे बिखरे थे। लेकिन बदमाश कोई नहीं मिला। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








Leave a Reply