जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Painful road accident in Jalandhar, bike rider dies due to collision with canter

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 

जालंधरः महानगर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बड़िंग गेट के पास उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक लवली यूनिवर्सिटी का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक लोगों की मदद से रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सोनू राय (20) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार युवक कैंटर के पिछले टायर के नीचे आ गया, और कैंटर के चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। बता दें कि कैंटर फगवाड़ा की ओर से आ रहा था। मृतक युवक जालंधर में थाना रामा मंडी में मुस्लिम कॉलोनी के पास लाम गांव चौक में अपने मामा के घर रहता था। हादसे के वक्त मृतक युवक लवली यूनिवर्सिटी से बाइक से अपने घर आ रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

मामले की जांच कर रहे थाना जालंधर कैंट के एसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक अफरीक सिंह निवासी एकता नगर राजपुरा को कैंटर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मृतक सोनू के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *