जालंधर देहाती पुलिस की अवैध माईनिंग के खिलाफ सख्ती पिछले एक साल में 14 मामले दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया

जालंधर देहाती पुलिस की अवैध माईनिंग के खिलाफ सख्ती

पिछले एक साल में 14 मामले दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया

चालान पेश कर मामलों की उचित ढंग से पैरवी करने के आदेश

MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 11 मार्च जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध माईनिंग करने वालों के खिलाफ शिंकजा कसते हुए पिछले एक साल में थाना फिल्लौर और बिलगा में 14 मामले दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर ग्रामीण एस.एस.पी.श्री मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि देहाती पुलिस ने सतलुज दरिया में किसी भी प्रकार के अवैध माईनिंग को रोकने के लिए माईनिंग विभाग की टीमों के मिलकर लगातार की कार्रवाई दौरान जहां छापेमारी की गई, वहां मौके पर दोषियों को काबू करके चालान पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्लौर उपमंडल के अंतर्गत सतलुज दरिया के क्षेत्र में गश्ती टीमों द्वारा की गई निगरानी के कारण फिल्लौर में 10 मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा बिलगा में 4 मामले दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा 7 ट्रैक्टर/ट्रॉली, एक पोकलेन, 2 जेसीबी मशीनें और टिप्पर भी जब्त किए गए है। उन्होंने यह भी कहा कि माईनिंग के केसों में आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार कानूनी पक्ष पर काम कर रही है।
इसके इलावा केसों में समय पर चालान पेश करने संबंधित डी.एस.पी. की निगरानी में केसों की पैरवी की जा रही है।

कैप्शन – फिल्लौर में अवैध माईनिंग के खिलाफ कार्रवाई के मौके पंजाब पुलिस की टीम।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *