बड़ा हादसा:भारत शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान सेना का हेलीकाप्टर क्रैश होने से मचा हड़कंप
जैसलमेर; मंगलवार को भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में फाइटर जेट (सेना का हैलीकाप्टर) क्रैश हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जेट शहर से 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। घटना के समय हॉस्टल खाली था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें 2 पायलट थे। क्रैश होने से पहले दोनों एग्जिट हो गए।
Fighter plane crash… हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आए हुए हैं। एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार को तीनों सेनाओं का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास चल रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। जैसलमेर जिले के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले इस युद्धाभ्यास को ‘भारत-शक्ति’ नाम दिया गया है।









Leave a Reply