जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे
जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजा्म देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिन महानगर के अंतर्गत आते सुच्ची पिंड में स्थित एक कोरियर कंपनी में हुआ, जहां लुटेरों ने कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर कंपनी से करीब 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरे जाते वक्त कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सुच्ची पिंड में स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर कंपनी में पांच युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह ढंक रखे थे तथा वह पिस्तौल तथा तेजधार हथियारो से लैस थे। युवकों ने अंदर आते ही पिस्तौल तान दी और कंपनी में पड़े 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं लुटेरे जाते जाते कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले अक्षित ने वारदात की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में एडीसीपी सोहेल कासिम मीर ने बताया कि लुटेरे अपने साथ डीवीआर भी ले गए हैं, कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वारदात में भेदी के होने की आशंका कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके जरिए जल्द ही आरोपित पहचान लिए जाएंगे और उनको गिरफ्तार किया जाएगा।








Leave a Reply