जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइल मामले में आया नया मोड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारीयों को किया सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर…
जालंधरः महानगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब सरकार द्वारा चीफ विजिलेंस अफसर की सिफारिश पर ट्रस्ट के सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा और कलर अनुज राय को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आर्डर बुधवार देर शाम जारी हुए हैं। अनुज राय सात लाख की गड़बड़ी में 15 दिन पहले ही निलंबित हो चुके हैं और इसमें निलंबन अधीन है।
जानकारी अनुसार, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर से गायब हुई करीब 100 फाइलों की लिस्ट बनी है, जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारियों पर सस्पेंशन की तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही हैं। लोकल बाडी डिपार्टमेंट के जारी आदेशों के तहत चीफ विजिलेंस अफसर की जांच में सूर्य एनक्लेव प्लॉट नंबर 356 बी 1, 32 सी, 552 भी, 31 सी और सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के 43 सी प्लाट की फाइलों में गड़बड़ी मिली है। चीफ विजीलैंस अफसर की जांच में कई फाइलों को लेकर अजय मल्होत्रा और अनुज राय की भूमिका के चलते उनके सस्पेंशन की सिफारिश हो रही थी इसी को लेकर सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इन कर्मचारियों को सस्पेंड के बाद नियमों और हिदायतों के अनुसार भत्ता जरूर मिलेगा।
बता दें कि चीफ विजिलेंस अफसर ने करीब डेढ़ महीने पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में छापेमारी की थी और कई फाइलें जब्त की थी। चीफ विजिलेंस अफसर राजीव सेखड़ी की जांच के बाद ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में साधनों की गड़बड़ी के आरोप में इओ परमिंदर सिंह गिल, अकाउंटेंट आशीष और क्लर्क अनुज राय को 15 दिन पहले से निलंबित किया गया था।








Leave a Reply