जालंधर- अमृतसर हाईवे पर टोल रेटों में भारी बढ़ौतरी, अब देने होंगे दोगुने दाम… पढ़ें कितना बढ़ा रेट
जालंधरः देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जहां जनता पूरी तरह से त्रस्त है वहीं लोगों की जेब पर एक ओर बड़ी मार पड़ने जा रही है, जिसके तहत जालंधर से अमृतसर आने-जाने वाले लोगों को अब टोल टैक्स दोगुना देना पड़ेगा। जानकारी अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित ढिलवां निज्जरां टोल प्लाजा पर दाम दोगुने कर दिए गए हैं। इस वजह से आम जनता काफी परेशान है। बता दें कि पहले इन टोल प्लाजा पर अप-टाऊन के 40 रुपए लगते थे जोकि अब बढ़कर 90 रुपए हो चुके हैं।
जिक्रयोग्य है कि रोजाना जालंधर से अमृतसर काफी लोग अपडाऊन करते हैं और टोल रेटों में बढ़ौतरी के कारण अब उनकी जेबों पर भी काफी मार पड़ेगी। जिक्रोयग्य है कि पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ौतरी हो रही है जिससे आम काफी परेशान है और अब टोल दाम में बढ़ौतरी ने जनता पर दोगुनी मार की है।








Leave a Reply