जानें पंजाब के किस शहर में कोर्ट के बाहर चली गोलियां, 2 युवक घायल…

जानें पंजाब के किस शहर में कोर्ट के बाहर चली गोलियां, 2 युवक घायल…

 

लुधियाना : लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां फायरिंग हुई। तीन राउंड हुई इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। जानकारी के अनुसार, इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब हिमांशु अपने दोस्त गुरचरण के साथ कोर्ट में पेशी पर आया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी को अंदर बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से कुछ को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ फरार होने में कामयाब हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *