जरुरी सूचना; लेह-मनाली हाईवे 6 माह के लिए बंद

जरुरी सूचना; लेह-मनाली हाईवे 6 माह के लिए बंद

 

शिमला – लेह-मनाली हाईवे (Leh Manali NH Closed) अब अगले साल गर्मियों में ही खुलेगा। लाहौल स्पीति के दारचा से आगे इसे बंद कर दिया गया है। उधर, किन्नौर में डीसी तोरुल एस रवीश ने ट्रैकिंग (Trekking) बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहां किसी भी ट्रैकर को किसी भी रूट पर ट्रैकिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी।

लेह-मनाली हाईवे को बंद करने के बाद शिंकुला-दारचा और काजा-मनाली हाईवे को भी बंद (Kaza-Manali Highway Closed) करने के आदेश दिए हैं। इन मार्गों पर अब सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। 20 नवंबर से ये हाईवे अब बंद कर दिए गए हैं। दरअसल लाहौल स्पीति में तापमान गिरने से ऊंचाई वाले इलाकों में पानी जमने लगा है। लेह मनाली हाईवे पर सफर करना खतरनाक हो गया है. ऐसे में लाहौल स्पीति डीसी ने इस हाईवे को अब बंद करने के आदेश दिए हैंष। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के अनुसार मशोबरा में 3.1 डिग्री, चंबा के डलहौजी में 2.9 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री की दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *