केंद्र सरकार ने दिया रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11.27 लाख लोगों को मिलेगा दिवाली बोनस..
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, 11 लाख 27 हजार कर्मचारियों को 1लाख 8हजार 32 करोड़ का 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक बोनस दिया जाएगा जो कि दिवाली बोनस है. इसी के साथ कुछ अन्य अहम घोषणाएं भी की गई हैं.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिवाली बोनस का फैसला लिया गया. इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की. उन्होंने बताया, 11 लाख 27 हजार कर्मचारियों को 1लाख 8हजार 32 करोड़ का 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक बोनस दिया जाएगा जो कि दिवाली बोनस है. इसी के साथ कुछ अन्य अहम घोषणाएं भी की गई हैं.
कैबिनेट के अहम फैसले
अनुराग ठाकुर ने कहा, लोगों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की महंगाई का असर नए पड़े इसके लिए 22 हजार करोड़ का ग्रांट भारतीय गैस कंपनियों को दिया गया है. गुजरात का दीनदयाल पोर्ट में पीपीपी मॉडल पर कंटेनर टर्मिनल बनाने और मल्टी पर्पज कारगो बनाने का निर्णय लिया गया है. मल्टी पर्पज कॉपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन के लिए आसानी से करने और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए भी फैसला हुआ है.
पीएम डिवाइन योजना को भी मंजूरी दी गई है. इसके तहत 6600 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. ये पूरी तरह से सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम है. लोगों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की महंगाई का असर न पड़े इसके लिए 22 हजार करोड़ का ग्रांट भारतीय गैस कंपनियों को दिया गया है.गुजरात का दीनदयाल पोर्ट में पीपीपी मॉडल पर कंटेनर टर्मिनल बनाने और मल्टी पर्पज कारगो बनाने का निर्णय लिया गया है.








Leave a Reply