किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

You are currently viewing बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Black ink thrown at farmer leader Rakesh Tikait in Bengaluru, chairs broke, video of incident went viral

बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

 

बेंगलुरूः कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राकेश टिकैत के ऊपर काली स्याही फेंकी हुई दिख रही है। टिकैत के पूरे चहरे पर स्याही लगी दिख रही है। वहीं कार्यक्रम में आए लोगों के बीच झड़प होती दिख रही है। लोग कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब वह बेंगलुरू के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। स्याही फेंकने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकेश टिकैत के अलावा आरोपियों ने युद्धवीर सिंह पर भी काली स्याही फेंकी है। ये घटना उस समय हुई, जब टिकैत पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और स्याही फेंक दी।

अचानक हुई इस घटना के दौरान राकेश टिकैत के चेहरे, कपड़ों और पगड़ी पर स्याही गिरी। इस दौरान आरोपियों ने धक्का मुक्की भी की और कुर्सियां भी तोड़ीं। राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीव प्रवक्ता हैं और उनके बड़े भाई नरेश टिकैत भाकियू के अध्यक्ष हैं। राकेश टिकैत सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। हालही में उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर किसानों की ट्राली रोकी गई तो थानों में भूसा भर दिया जाएगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *