अमृतसर में मशहूर अदाकार करतार चीमा गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकी दिलवाने का लगा आरोप
अमृतसरः महानगर में पंजाब के मशहूर अदाकार करतार चीमा को अमृतसर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करतार चीमा पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट अक्षय शर्मा ने पैसों की धोखाधड़ी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ द्वारा घमकिया लगवाने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने सीमा को थाना सिविल लाइन ले जाकर पुछ शुरू कर दी है। बता दें कि बीते दिनों पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी।
मामले की जानकारी देते एनएसयूआई केयर स्टेट प्रेसिडेंट अक्षय शर्मा ने बताया की उसने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के करतार चीमा से पैसे लेने थे। जबकि करतार चीमा ने उसे कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फोन पर धमकियां दिलवाई जैसे ही उन्हें पता चला की आज करतार चीमा अमृतसर आया हुआ है तो उसे पकड़ पुलिस के हवाले किया सबूत के तौर पर अक्षय ने करतार चीमा की ऑडियो भी पुलिस को दी है जिसमें गोल्डी बरार धमकियां दे रहा है
पुलिस का कहना है की फिलहाल करतार सीमा को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है शिकायत के आधार पर उनसे बात की जा रही है आरोप पाए जाने पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply