किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते किशनपुरा में बीती देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब मोहल्ले के लोगों ने एक परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उक्त परिवार से नशा खरीदने के लिए आए युवकों की बाइकें गली में लगी रहती हैं, जिस कारण महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला निवासियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।
इस संबंधी जानकारी देते लोगों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि मंदिर वाली गली में एक परिवार नशा बेचता है जिस कारण इनके पास नशा खरीदने वाले युवकों की बाइकें लगी रहती हैं, जिससे महिलाओं बच्चों का घर से निकल कर मंदिर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। जिसके बाद लोगों ने देर रात तक मोहल्ले में नारेबाजी की और जमकर विरोध जताया। पुलिस भी देर मोहल्ले में पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।
वहीं लोगों ने जिस परिवार पर नशा बेचने का आरोप था उनकी महिलाएं मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल में पहुंच गईं। उनका आरोप था कि उनके साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है। मारपीट को आरोप लगाकर सिविल में अपना मेडिकल करवाने पहुंची महिलाओं के बारे में मोहल्ले वालों ने कहा कि यह उनका पुराना ड्रामा है। वह हर बार ऐसा ही करती हैं। खुद ही चोटें लगाकर मेडिकल करवाने लिए अस्पताल में पहुंच जाती हैं। इस मौके मोहल्ले वालों का कहना है कि आज तो उन्होंने सिर्फ मोहल्ले में ही विरोध किया है। लेकिन यदि यह नहीं माने तो इन पर कार्रवाई करवाने के लिए चौक पर धरना लगाएंगे।








Leave a Reply