कलयुगी भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस…

तरनतारन: जिले के अंतर्गत आते गांव गुरकविड में एक भतीजे ने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंधी थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुखपाल सिंह गांव गुरकविड में अपनी पंक्चर लगाने वाली दुकान पर मौजूद था। उस समय उसका भतीजा प्रताप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह आ गया जिसने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर अपने चाचा का कत्ल कर दिया। इस कत्ल की वजह कुछ दिन पहले चाचा-भतीजा में हुई तकरार बताई जा रही है। डी.एस.पी. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








Leave a Reply