ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

You are currently viewing ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

  • बिहार के पटना में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. ऑटो ड्राइवर को सात गोलियां मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अजय कुमार उर्फ सोनू गोप के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह अपने एक साथी के साथ सब्जी लेकर बाजार जा रहा था. इस दौरान रास्ते में उसका पेट्रोल खत्म हुआ और उसने एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया. इसी दौरान दो बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजय को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल पाई है।

मृतक के भाई का कहना है कि इस हत्या के पीछे संभू का हाथ है जो उस वक्त उसके साथ मौजूद था. गोली लगने पर वो अजय को अस्पताल लेकर नहीं गया सीधे घर लाया. मामूली लड़ाई झगड़े इतनी गोलियां कोई नहीं मारता है. इसके पीछे जरूर कोई साजिश है. प्रशासन से अनुराध है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *