Tag: पढ़े पूरी ख़बर

  • ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

    ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    • बिहार के पटना में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. ऑटो ड्राइवर को सात गोलियां मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अजय कुमार उर्फ सोनू गोप के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह अपने एक साथी के साथ सब्जी लेकर बाजार जा रहा था. इस दौरान रास्ते में उसका पेट्रोल खत्म हुआ और उसने एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया. इसी दौरान दो बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजय को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल पाई है।

    मृतक के भाई का कहना है कि इस हत्या के पीछे संभू का हाथ है जो उस वक्त उसके साथ मौजूद था. गोली लगने पर वो अजय को अस्पताल लेकर नहीं गया सीधे घर लाया. मामूली लड़ाई झगड़े इतनी गोलियां कोई नहीं मारता है. इसके पीछे जरूर कोई साजिश है. प्रशासन से अनुराध है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

  • पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल पर FIR, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल पर FIR, पढ़े पूरी ख़बर

    पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल पर FIR, पढ़े पूरी ख़बर

     

    • फेमस पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सिंगर सिप्पी गिल के खिलाफ मोहाली के एक थाने में FIR दर्ज करवाई गई। सिंगर पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर होमलैंड सोसाइटी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बंदूक रखकर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप के आधार पर पुलिस ने सिंगर के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

    यह है मामला

    सिप्पी गिल के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले होमलैंड सोसाइटी नाम कमलजीत सिंह शेरगिल है। शेरगिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को वो होमलैंड के पास एक दुकान से बाहर निकाल कर घर की तरफ जा रहा था। तभि पीछे से दो लोगों ने उसके नाम से पुकारा और उसे रोक लिया। इसके बाद पीछे से सिंगर सिप्पी गिल आ गया। इसके बाद सिप्पी गिल और उसके कुछ साथियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित शेरगिल ने आगे बताया कि सिंगर ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि सुधर जाओ नहीं तो ट्रिगर दब जाएगा। पीड़ित ने बताया कि उसने बहुत ही मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई है।

    जानकारी के अनुसार, सिप्पी गिल और शिकायतकर्ता कमल शेरगिल एक दूसरे को पहले से ही जानते है। कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी वक्त से दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं दी गई है।

  • अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    •  राजस्व विभाग ने रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है। बता दें राजस्व विभाग के फैसले के अनुसार अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही इस्तेमाल होगा। राजस्व विभाग के अभिलेखों से उर्दू एवं फारसी शब्द हटाये जायें।
  • कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    •  खालिस्तानी गतिविधियों और आतंकियों-गैंगस्टरों को तरजीह देने वाले कनाडा का धन्यवाद करने के लिए निकले सांसद सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी चंडीगढ़ में कनाडा की एंबेसी में खालिस्तानियों को सपोर्ट करने के लिए कनाडा थैंक्स गिविंग-डे मनाने जा रहे थे।