एक तरफ जहरीली हवा दूसरी और भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR वाले जाएं तो जाएं किधर?

एक तरफ जहरीली हवा दूसरी और भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR वाले जाएं तो जाएं किधर?

 

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा वैसे ही सबसे खराब है और ऊपर से ये भूकंप के झटके…दिल्ली-एनसीआर वाले जाएं तो जाएं कहां? जहरीली हवा की वजह से दिल्ली-NCR में सांस लेना भी दूभर हो गया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बन गया हो.

भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली एनसीआर की धरती कांप उठी. शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए. इसका केंद्र नेपाल था. भूकंप के आते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर गए. दहशत का माहौल बन गया.

दिल्ली में प्रदूषण की मार, सांस लेना भी दूभर

प्रदूषण के चलते दिल्ली एनसीआर की हवाओं में जहर घुल गया है. जहरीली हवा की वजह से यहां सांस लेना भी दूभर हो गया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बन गया हो. शुक्रवार को एक्यूआई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दिन में AQI 468 दर्ज किया गया जबकि रात में साढ़ें 10 बजे के बाद यह 500 के पार चला गया था.

लगातार चौथे दिन छाई रही दमघोंटू धुंध

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में लगातार चौथे दिन दमघोंटू धुंध छाई रही. दरअसल, 31 अक्टूबर से ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में चल रही है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में गैर-जरूरी निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन पर रोक लगा दी गई थी. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों को बैन कर दिया गया था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *