एअर इंडिया के विमानों में ना करें ; खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

 एअर इंडिया के विमानों में ना करें ; खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

 

नई दिल्ली  : कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं। अब खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू (pannu) ने प्लेन उड़ाने  की धमकी (Threat) दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर (Air india flights) एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर (1 to 9 november) तक एअर इंडिया उड़ान में सफर नहीं भरने का आग्रह किया है।

Do not travel in Air India flights from 1st to 19th November, otherwise…; Khalistani terrorist Pannu threatened  : गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है। खालिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने की वजह से पन्नू को भारत आतंकवादी मानता है। उसपर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप है।

बता दें साल 2020 में UAPA के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया। चूंकि सिख फॉर जस्टिस की विचारधारा भी वही है इसलिए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इसी के साथ-साथ एसएफजे का कंटेंट बनाने-दिखाने वाले कई यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लग गया। पन्नू अब भगौड़ा है और अमेरिका में पनाह ली हुई है, साथ ही उसके पास कनाडा की भी नागरिकता है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है। जून 2023 में, 2 महीने में तीन अन्य प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की मौत के बाद पन्नू छिप गया था। वह पंजाब और भारत के कई पड़ोसी क्षेत्रों से अलग एक धर्म-आधारित अलग राज्य की वकालत करता है और जिसे खालिस्तान के नाम से जाना जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *