इंग्लैंड पहुंचे मूसेवाला के माता-पिता से मिला रैपर बरना ब्वॉय, जताया शोक

You are currently viewing इंग्लैंड पहुंचे मूसेवाला के माता-पिता से मिला रैपर बरना ब्वॉय, जताया शोक

Rapper Barna Boy met Musewala’s parents, reached England, expressed grief

इंग्लैंड पहुंचे मूसेवाला के माता-पिता से मिला रैपर बरना ब्वॉय, जताया शोक

 

 

लंदनः पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अपने बेटे के कातिलों पर सरकार की ओर से कोई कड़ा एक्शन न होने के कारण नाराज चल रहे सिद्धू के माता-पिता अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए इंग्लैंड में होने वाली साइकिल रैली में भाग लेने के लिए जहां इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, वहीं इस दौरान उनके साथ मशहूर नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय ने मुलाकात की और सिद्धू की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

जानकारी अनुसार इंग्लैंड में रहने वाले पंजाबी गायक के फैंस ने मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने की मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर उनकी तरफ से साइकिल रैली रखी गई है। इसी रैली में मूसेवाला के माता-पिता शामिल होंगे।

बता दें लाइव शो के दौरान भी गायक बरना सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गया था। बरना ने मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया था। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई। बरना ब्वॉय और सिद्धू मूसेवाला मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। बरना ब्वॉय ने एक पोस्ट डाल लिखा था कि अब स्वर्ग में ही इस मिक्सटेप को पूरा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *