आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

 आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

 

नई दिल्ली- अब 70 साल की उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को ये खुशखबरी दी है।

संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। बता दें कि घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।’ भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया था, ‘हम बुजुर्गों का कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करेंगे और उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।’ इस योजना की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *