आधुनिकीकरण के नाम पर परिवारों का पश्चिमीकरण न करें – नरेंद्र, प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या धाम में विद्या भारती पंजाब की साधारण सभा संपन्न

आधुनिकीकरण के नाम पर परिवारों का पश्चिमीकरण न करें – नरेंद्र, प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,
विद्या धाम में विद्या भारती पंजाब की साधारण सभा संपन्न

MBD NEWS(सुमेश शर्मा) 21 जुलाई, ‘समाज में इन 5 प्रकार के परिवर्तनों की आवश्यकता है–परिवार प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी जीवन शैली | चाहे व्यक्ति किसी भी मत – संप्रदाय से संबंध रखता हो, चाहे किसी भी विचार या राजनैतिक पार्टी से संबंधित हो, सभी इन पाचों विषयों से सहमत होंगे | ये 5 विषय सभी के लिए सामान रूप से लाभदायक होंगे | इन पाचों विषयों द्वारा व्यापक रूप से सामाजिक चेतना जागृत करना है | इस हेतु अलग – अलग पाठ्यक्रम बनाने की अति आवश्यकता है |’ ये शब्द राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक नरेंद्र जी ने विद्या धाम, जलंधर के खचाखच भरे हुए डा.भीमराव अंबेडकर सभागार में मार्गदर्शन करते हुए कहे | अवसर था विद्या भारती, पंजाब की सधारण सभी का | उल्लेखनीय नरेंद्र जी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज के समय में परिवार प्रबोधन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है | आज देखने में आ रहा है कि हम लोग आधुनिकीकरण के नाम पर अपने परिवारों का पश्चिमीकरण करते जा रहे हैं | इसी कारण आज परिवारों में विखराव की स्थितियां बन रही हैं जबकि यही परिवार हमारी संस्कृति का आधार है |


वंदना के बाद ठाकुर विजय ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय करवाया | मंच का संचालन भीखी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डा. गगनदीप पराशर ने किया | पिछली साधारण सभा 16 जुलाई 2023 से इस साधारण सभा तक जो कार्यकर्ता बंधु/भगिनी या उनके प्रियजन परमात्मा के श्री चरणों में जा विराजे उनको एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई | इसके बाद मंचासीन अधिकारियों ने साधारण सभा और संस्कृति बोध परियोजना की पुस्तकों का विमोचन किया | महामंत्री डा. नवदीप शेखर ने पिछली साधरण सभा की कार्यवाही का वाचन और अनुमोदन के बाद सत्र 2023 – 24 में संपन्न हुए कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण सभी के सामने रखा | विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री और प्रांत प्रचारक नरेंद्र और को श्रीफल और शाल देकर सम्मानित किया गया |
दूसरे सत्र में विद्या भारती पंजाब की नई वेबसाईट और सर्वहित सरल पोर्टल का उद्घाटन किया गया | विद्या भारती पंजाब के अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने सैनिक स्कूल नाभा के प्रधान, प्रबंधक और प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह और एक सुंदर पेंटिंग देकर सम्मानित किया | वित्त सचिव ठाकुर विजय ने पिछले सत्र 2023 – 24 का वास्तविक व्यय विवरण और आगामी सत्र 2024 – 25 का बजट सभा पटल के सामने रखा जिसे ॐ ध्वनि से पारित किया गया | सुरेंद्र अत्री जी के उद्बोधन के बाद अध्यक्ष सुरेश खजूरिया जी ने सभी को धन्यवाद कहा |

इस साधारण सभा में चंडीगढ़ से संरक्षक जयदेव बातिश, सरहिंद से महेश शर्मा, मानसा से जगदीप पटियाल, मलेरकोटला से प्रेम सिंह खिमटा, दिड़वा से मंजीत सिंह, संगरूर से सुरेश सिंगला और अछविंदर गोयल, पटियाला से कुसुम, फतेहगढ़ चूड़ियां से सरदार सुरेंदर सिंह, अमृतसर से रीना ठाकुर, जलंधर से हर्ष कुमार, राजेंद्र कुमार, मंजू अरोड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *