Near Lamma Pind Chowk, unknown car riders opened fire on the bike rider, police engaged in search
Lamma Pind Chowk के पास अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, तलाश में जुटी Police
जालंधरः महानगर के अधीन आते लम्मा पिंड चौक के पास बीते शनिवार उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां कार सवार हमलावरों ने एक बाइक सवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फायरिंग से पहले युवक को पकड़ने की कोशिश की पर वह उनके काबू नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार अज्ञात हमलवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राहगीर ने बताया कि यह घटना उनके सामने हुई है और घटना के समय वह चौक पर ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि भीड़ के कारण बाइक सवार लम्मा पिंड चौक के पास रुका तो कार सवार आरोपियों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं, इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने कार सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई है उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस कार सवार आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
राहगीर ने बताया कि बाइक सवार पर गोलियां चलाने के बाद आरोपी पठानकोट चौक की तरफ गए और वहां से भोगपुर की तरफ भाग गए। राहगीरों और पीड़ित ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









Leave a Reply