अमृतसर में शुरू हुईं G-20 सम्मेलन की तैयारियां, दिल्ली के डिप्टी सीएम ने किया स्कूलों का किया दौरा
अमृतसरः महानगर में होने वाले G-20 सम्मेलन के संबंध में सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं इस संबंध में अमृतसर पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस ने अमृतसर में स्कूलों का दौरा किया और कमियों के बारे में अपने सुझाव पेश किए। बता दें कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया G-20 सम्मेलन के लिए चुने जा चुके स्कूलों का दौरा करने पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस के साथ सबसे पहले उन्होंने छेहर्टा स्कूल का दौरा किया और वहीं की कमियों के बारे में अपने सुझाव रखे। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को इसके लिए हिदायतें भी जारी की। उनका व मंत्री हरजोत बैंस का कहना था कि अभी वह जिले के कई स्कूलों का दौरा करने वाले हैं। वहीं मेयर अमृतसर कर्मजीत सिंह रिंटू ने नगर निगम कमिश्नर के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की है।
वहीं इस मौके इसी कड़ी में आज मेयर करमजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर संदीप ऋषि शहर की सफाई को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थान क्रिस्टल चौक, मदन मोहन मालवीय रोड पर सफाई अभियान को शुरू किया। निगम के सेहत विभाग के अधिकारियों ने झाड़ू व मशीनरी का प्रयोग कर सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसके लिए शहरवासियों को भी सहयोग देने की मांग की।
निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में अमृतसर को ऊपर लाएंगे। उन्होंने कहा कि साल 2022 में अमृतसर शहर स्वच्छता रैंकिंग में 32वें स्थान पर रहा था। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नगर निगम द्वारा सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।








Leave a Reply