जालंधर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर, जम्मू का रहने वाला है मृतक युवक
जालंधर: पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के वायदे के साथ सत्ता में आई आप सरकार अभी तक नशे पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। वहीं पंजाब भर में नशे की ओवरडोज के चलते कई घरों के दीपक बुझ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब महानगर में एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई, जबकि उसके एक रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान रवि कुमार निवासी गांधीनगर जम्मू क के रूप में हुई है। जबकि उसके फूफा संजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारीके अनुसार जम्मू निवासी रवि कुमार बीते दिनों जालंधर में अपनी बुआ के घर बस्ती दानिशमंदां में आया हुआ था, जहां वीरवार देर शाम को वरुण ने अपने फूफा संजय के साथ मिलकर नशा किया, जिसके बाद वरुण और संजय की हालत बिगड़ गई जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने वरुण को मृतक घोषित कर दिया और उसके फूफा संजय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं मामले की सचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पांच के प्रभारी परमिंदर सिंह का कहना है कि वरुण जम्मू से ही नशा लेकर आया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि दोनों ने कौन सा नशा किया था। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद वरुण का शव उसके परिजनों हवाले कर दिया था।








Leave a Reply