अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में निहंग सिंह ने दूसरे पर किया तलवार से हमला, हाथ काट हुआ फरार
अमृतसरः महानगर के गोल्डन टेंपल परिसर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक निहंग सिंह ने दूसरे पर तलवारों से हमला कर फरार दिया और उसका हाथ काट कर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने घायल क उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां निहंग की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को गोल्डन टेंपल परिसर के अंदर किसी बात को लेकर निहंगों के 2 गुटों में बहस हो गई। इसी दौरान मंगू मठ के रमनदीप सिंह ने अपनी तलवार से दूसरे निहंग पर वार किया और फरार हो गया। लेकिन इसी बीच अमृतसर आए हुए विक्की थॉमस ने घायल निहंग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी निहंग सिंह की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते विक्की थॉमस ने रमनदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि वह निहंग बाने व मंगू मठ का गलत प्रयोग कर रहा है। वह निहंग बनकर लोगों को डराता है और अपने गलत मनसूबों को अंजाम देता है। यहां भी वह किसी गाड़ी पर कब्जा करने आया था। इतना ही नहीं, उसके पास रमनदीप सिंह की वीडियो है, जिसमें वह महिलाओं के साथ गलत भाषा का प्रयोग करता है।








Leave a Reply