अमृतसर एयरपोर्ट पर भड़के यात्रियों का जबरदस्त हंगामा, काउंटर छोड़ भागे इस कंपनी के कर्मचारी.. पढ़ें पूरा मामला
अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए दिन यात्रियों को आ रही भारी परेशनियों की खबरें सुनने को मिल रहीं हैं। वहीं बुधवार दोपहर को भी एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा हो गया जब स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट काफी लेट हो गई, जिस कारण यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट पर हंगामा इतना बढ़ गया कि स्पाइसजेट के कर्मचारियों को काउंटर तक छोड़कर भागना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने के कारण यात्री भड़क गए। यात्रियों द्वारा जबरदस्त हंगामा करने की खबर सामने आई है। गुस्साएं यात्रियों का कहना है कि स्पाइसजेट के कर्मचारियों द्वारा तीन बार फ्लाइट देरी की घोषणा की गई, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला भड़कता देख स्पाइसजेट के कर्मचारी काउंटर तक छोड़ कर भाग गए।
जिक्रयोग्य है कि करीब 5 दिन पहले अमेरिका जाने वाली फ्लाइट के लिए भी यात्रियों ने हंगामा किया था।यात्रियों का कहना था कि उन्हेंने यात्रियों ने विदेशी कंपनी नियोस के साथ अमेरिका के जॉर्जिया जाने के लिए फ्लाइट बुक की थी, जिसे लेकर यात्रियों का चेक-इन 4 जनवरी शाम 7 बजे करवाया गया और उनकी फ्लाइट ने रात 4-5 जनवरी के बीच 12:50 पर टेकऑफ करना था लेकिन इसके बाद से अब तक फ्लाइट की कोई जानकारी ही नहीं है। जिसके बाद यात्री भड़क गए थे, यत्रियों का कहना था कि उन्हें जा फ्लाइट की सही जानकारी दी जा रही। भूखे-प्यासे वहीं खड़े है और ना ही सोने का कोई इंतजाम है।








Leave a Reply