राहुल गांधी ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेक किया भारत जोड़ो यात्रा का आगाज… पढ़ें क्या है यात्रा का रूट
फतेहगढ़ साहिब: बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का आगाज श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार शाम को राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद पहुंचे और रात को वहीं रुके। हालांकि यात्रा तय समय से 2 घंटे की देरी से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी पहने और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू होगी और मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी। गांधी सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पैदल चलकर 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले 19 जनवरी को पठानकोट में पार्टी की एक रैली होगी। यात्रा में भाग लेने के लिए कड़ाके की सर्दी के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता यात्रा के लिए यहां एकत्र हुए थे
जिक्रयोग्य है कि राहुल ने अंबाला जिले में यात्रा के हरियाणा चरण के समापन के बाद मंगलवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका था। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में पहुंचने पर समाप्त होगी। जहां गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।








Leave a Reply