अतीक अहमद की बहन ने जताई भाई के एनकाउंटर की आशंका 

अतीक अहमद की बहन ने जताई भाई के एनकाउंटर की आशंका

प्रयागराज : प्रयागराज के पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। पुलिस का काफिला अब यूपी बार्डर में दाखिल हो चुका है। अतीक को ला रही टीम झांसी पहुंच गई है।

झांसी के रिजर्व पुलिसलाइन में थोड़ी देर के लिए काफिले को रोका गया है। यहां से फिर प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकली थी। उसे 6 गाड़ियों के काफिले से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है, जिनमें 2 वज्र वाहन भी हैं।

वहीं, अतीक अहमद की बहन ने भाई के एनकाउंटर की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वे गुजरात से ही अतीक को ला रही पुलिस की टीम के काफिले के पीछे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को भी बरेली से प्रयागराज लाया जा रहा है।

बता दें, अतीक को मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक आरोपी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी। इस दौरान सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश होना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *