बड़ी वारदात; कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में ताबड़तोड़ गोलीबारी,दो लोग हुए ज़ख्मी

बड़ी वारदात; कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में ताबड़तोड़ गोलीबारी,दो लोग हुए ज़ख्मी

कैलिफोर्निया : अमेरिका में एक गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी की वारदात में दो लोग ज़ख्मी हो गए हैं। पुलिस के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया ने बताया कि वारदात ‘हेट क्राइम’ की घटना नहीं थी। गोलीबारी की यह वारदात कैलिफोर्निया के सैक्रामैन्टो काउंटी के एक गुरुद्वारे में हुई। ख़बरों के मुताबिक, दोनों ज़ख्मी लोगों की हालत गंभीर है। काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है। पुलिस ने इसे हेट क्राइम (नफरती अपराध) का केस नहीं माना है। हालांकि, मामले में जांच जारी है।

सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग की यह घटना नफरती अपराध से नहीं जुड़ी है, क्योंकि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकालकर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, रविवार को गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का आयोजन हो रहा था। इस दौरान हजारों लोग गुरुद्वारे में ही जुटे थे। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *