Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश के बाद ठंड करेगी और परेशान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश के बाद ठंड करेगी और परेशान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में शाम तक बारिश (Rain) के आसार बने हुए हैं. कश्मीर (Kashmir) में बर्फबारी हुई है तो राजस्थान, एमपी, बिहार और झारखंड समेत कई राज्‍यों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानिए.

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में सर्दी (Cold) का सितम शुरू हो चुका है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी (Snowfall) मैदानी इलाकों में कहर बनकर टूट रही है. इस बीच बीती रात कई जगह हुई बारिश (Rain) ने पारा और गिरा दिया है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर तक पंजाब, दिल्ली और यूपी में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान (Temprature) में और गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से दिसंबर के आखिर तीन दिनों में देश के कुछ राज्यों में बादल छाए रहेंगे. वहीं अगले 3 से 4 दिनों तक रात और सुबह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

पहाड़ी प्रदेशों में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है. नए साल पर मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *