हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में किया गया भर्ती
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज दिल्ली स्थित एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन के बाद उन्हें शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों की टीम से राय ली गई और उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर करने का फैसला किया गया.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला के अस्पताल से दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें शिमला के अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.20 बजे एम्स पहुंचे और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टल प्रमोद गर्ग की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. डॉक्टरों की शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री पैंक्रिएटिटिस से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.









