Tag: वीडियो वायरल

  • राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    You are currently viewing राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    Shameful incident like Manipur in Rajasthan, pregnant tribal woman paraded naked, video goes viral

    राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    जयपुर : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को भी मौके पर भेजा गया है. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जिसके बाद बांसवारा रेंज आई जी ने भी इस मामले में संज्ञान लेत हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने के आदेश जारी कर दिये हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है और चार दिन पुराना बताया जा रहा है। यहां की रहने वाले एक मिहाल की एक साल पहले शादी हुई थी, उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। महिला गर्भवती भी है। चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो पिरवार के लगों ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) डिप्टी एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी अमित कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. वे को प्रतापगढ़ भेजनेे का निर्णय लिया है। डीजीपी ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Firing again in Amritsar, after a dispute between two groups in posh area, there was a lot of firing, video viral

    अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

     

    अमृतसरः शहर में क्राइम की वारदातों लगातार बढ़ रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पॉश एरिया माडल टाउन में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। दरअसल, यहां 2 पक्षों में में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चलाई तो दूसरे ने तलवारे लहराई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। वहीं पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पक्ष के लोग गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

    You are currently viewing गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

    School van full of children attacked with sharp weapons in Gurdaspur, video viral

    गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

     

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के अन्तर्गत आते गांव हरचोवाल में स्कूल वैन पर उस समय तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जब स्कूल वैन के नीचे आने से  पालतू कुत्ते की मौत हो गई। इसी बीच गुस्से में आए कुत्ते के मालिक ने बिना सोचे समझे अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चों से भरी स्कूल वैन को रोककर तलवारों से हमला कर दिया। इस घटना से बस में सवार बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया है। बस के अंदर डरे और सहमे बच्चे रोते रहे पर कुत्ते के मालिक को जरा तरस नहीं आया। बचाव में वैन के ड्राइवर ने हमलावरों की वीडियो बना ली, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मामला गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव हरचोवाल का है। ड्राइवर ने बताया कि वह गांव की तंग सड़क पर धीमे ही वैन चला रहा था। इतने में दो कुत्ते लड़ते हुए बस के आगे आ गए। उसने ब्रेक लगा रोकने का प्रयास किया लेकिन इसमें एक कुत्ता वैन के नीचे आकर मर गया। चंद मिनटों में ही कुछ युवक तलवारें लेकर आ गए और वैन पर तलवारों से हमला करने लगे। मंजर देख बच्चे जोर-जोर से चीखने लगे बच्चों की रोने की आवाज सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के मालिक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामला पुलिस के ध्यान में आ चुका है और दोनों पक्षों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

  • गेट खोलने में हुई जरा सी देरी तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

    गेट खोलने में हुई जरा सी देरी तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

     

    वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां गेट के पास कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। इसी दौरान यह महिला वहां आती हैं और एक गार्ड से वो कुछ कहती हैं और फिर अचानक उसे थप्पड़ मारने लगती हैं।

    गेट खोलने में देरी हुई तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
    नोएडा में एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो नोएडा के Cleo County Society का है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक गार्ड से मामूली कहासुनी होने पर एक महिला ने उनपर थप्पड़ बरसा दिए। महिला पेशे से प्रोफेसर बताई जा रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां गेट के पास कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। इसी दौरान यह महिला वहां आती हैं और एक गार्ड से वो कुछ कहती हैं और फिर अचानक उसे थप्पड़ मारने लगती हैं। वो बिना रुके गार्ड पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती हैं।
    थप्पड़बाज महिला की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला पर एक्शन भी लिया है।

    घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County Society में हुई इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने को लेकर कुछ देर कर दी थी। जिससे यह महिला आगबबूला हो गई और उसने गार्ड पर थप्पड़ बरसा दिया। महिला का नाम सुदिप्ता दास बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया थ। हालांकि, उनकी जमानत भी हो गई है।

    इससे पहले नोएडा के ही एक अन्य सोसायटी में रहने वाली भाव्या नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। भाव्या पर आरोप था कि उसने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। उस वीडियो में भाव्या गार्ड की वर्दी भी खींचती नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। भाव्या को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

     

  • पंजाब में लगातार नाकाम हो रही पुलिस व्यवस्था, नहीं थम रही गैंगवार, अब अमृतसर में शरेआम युवक को दातर से काटा, वीडियो वायरल

    You are currently viewing पंजाब में लगातार नाकाम हो रही पुलिस व्यवस्था, नहीं थम रही गैंगवार, अब अमृतसर में शरेआम युवक को दातर से काटा, वीडियो वायरल

    Amritsar, a young man was cut off with sharp weapons, video viral

    पंजाब में लगातार नाकाम हो रही पुलिस व्यवस्था, नहीं थम रही गैंगवार, अब अमृतसर में शरेआम युवक को दातर से काटा, वीडियो वायरल

     

    अमृतसरः पंजाब में नई सरकार बनने के बाद लगातार कानून व्यवस्था में सुधार लाने का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की सरकार के कार्यकाल में लगातार गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रही है। रोजाना पूरे पंजाब में कहीं- न कहीं लगातार गैंगवार और हत्याओं जैसी खबरें सामने आ रही हैं परन्तु पुलिस प्रशासन इन अपराधों पर नुकेल डालने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है। वहीं अब गुरुनगरी अमृतसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठने लगे हैं।

    जानकारी अनुसार यह वारदात गुरु की नगरी अमृतसर में की वल्ला मंडी में गुई बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बेरहमी से दातर से काट डाला गया औरऔर मौके से फरार हो गए। हालांकि घायल युवक की पहचान पता नहीं चल पाई है। परन्तु इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। सूत्रों अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।