Tag: लाखों का सामान जलकर हुआ राख

  • साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Soap बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in a soap manufacturing factory, goods worth lakhs burnt to ashes

    साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  लुधियानाः Ludhiana में थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद ही मिन्टों में इसने पूरी factory को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया की Police को देर रात 1 बजे के करीब सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन factory में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी में factory में पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फिलहाल, आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है।

  • जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Paint factory caught fire in Danishmanda township of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  जालंधर: वीरवार सुबह बस्ती दानिशमंदां इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी वाली टैंकी के पास स्थित एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें फैक्टरी में पड़ा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं लगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    मिली जानकारी के अनुसार बस्ती दानिशमंदा में रिहायशी इलाके में स्थित यूनाइटेड पेंट्स नाम की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें वीरवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में स्थित

    फैक्ट्री में रंग बनाया जाता है, जिस कारण यहां पर काफी मात्रा में थिनर रखा हुआ था। यह आग उस समय लगी जब फैक्ट्री बंद थी। आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार सहोता ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

    You are currently viewing समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबूलु

    Fierce fire in Kariana store in Samrala

    समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते समराला में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक करियाना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों ने तुरंत स्टोर के मालिक को इसकी सूचना दी। स्टोर मालिक ने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। वहीं इस भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए स्टोर के मालिक नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों ने स्टोर से आग की लपटें निकलने की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की करीब 5 गाड़ियां आग पर कंट्रोल करने में लग गई। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड द्वारा इस्तेमाल पाईपें फटे होने के कारण पानी के प्रैशर की कमी के कारण आग बुझाने में समय लग गया।

    वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर डीएसपी समराला वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे। मुख्य बाजार में आग लगने के कारण पुलिस ने लोगों की भीड़ को भी खदेड़ा। वहीं आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की पाइपें फटी हैं। पुख्ता प्रबंध न होने के कारण एसडीएम से बातचीत करेंगे। ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो सके।

  • कपड़ा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing कपड़ा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Fierce fire caused by short circuit in textile factory, goods worth lakhs burnt to ashes

    कपड़ा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    लुधियानाः महानगर में थाना बस्ती जोधेवाल के अन्तर्गत आते कैलाश नगर में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, आग लगने की वजह से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आग लगने की सूचना इलाका निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही, मौके पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है फैक्ट्री में आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। घटना संबंधी जानकारी देते हुए फैक्ट्री के मालिक केशव वर्मा ने बताया कि उनकी जीन बनाने की फैक्ट्री है और युवराज इंटरनेशनल नाम से यह फैक्ट्री है। केशव ने बताया कि बुधवार को जब वह फैक्ट्री पहुंचे और पाठ पूजा करने लगे इतने में कारीगरों की चिल्लाने की आवाजें आने लगी। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing होजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Fierce fire broke out in hosiery factory, goods worth lakhs burnt to ashes, fire department vehicles reached the spot

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बस्ती जोधेवाल के निकट शक्ति नगर इलाके में स्थित एक धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 6:00 बजे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई, देखते ही देखते आग ने सारे माल सहित मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से धुंआ निकलता देख आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, आग लगने से फैक्ट्री की बिल़्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    मिली जानकारी अनुसार, आग इतनी भयानक है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की दीवारों पर दरारे तक आ गई है। हालांकि, उन्हें डर सता रहा है कि कहीं बिल्डिंग गिर ना जाए। इसीलिए एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवाया जा रहा है।

  • कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing दसूहा में कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A huge fire broke out in a clothes shop in Dasuha, goods worth lakhs were burnt to ashes

     कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    दसूहा: होशियारपुर के अंतर्गत आते दसूहा में मंगलवार देर रात एक कपड़े की दुकान को भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार दसूहा में देर रात विजय मार्कीट में राघव मिल्क स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रात 9.15 बजे किसी दुकान में से धुंआ निकलता देख इसकी सूचना दुकान मालिक कुलदीप सिंह काला को दी गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी तबाही मच चुकी थी और दुकानदार के लाखों रुपए के कपड़े को भारी नुक्सान पहुंचा।

  • लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A huge fire broke out in a textile warehouse in Ludhiana, 20 fire brigade vehicles were engaged in extinguishing the fire on the spot, goods worth lakhs were burnt to ashes

    लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

     

    लुधियानाः रविवार सुबह महानगर के अन्तर्गत आते इलाका बहादुर रोड पर जैन कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घटना की संबंधी जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि उनकी फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कॉम्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टॉक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से डेढ़ लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। मजदूरों की मदद लेकर कुछ माल बचाने की भी कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि गोदाम के अंदर उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

    गोदाम के मालिक ने बताया कि आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। आग इतनी भड़क चुकी थी कि दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए। दूसरी मंजिल को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड राहत कार्य कर रही है। हादसा बड़ा होता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोदाम मालिकों को अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

  • जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Massive fire broke out in Champy Shoes shop in Kot Kishan Chand of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते कोट किशन चंद एरिया में शनिवार देर रात एक शू शाप में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। वहीं दुकान के मालिक ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान को जानबूझ कर आग लगाई गई है।

    जानकारी अनुसार शनिवार देर रात कोट किशन चंद में शैंपी शूज नामक दुकान में लगी आग लग गई जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने आग पर कापू पाया। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिन्टों में ही पूरी रह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दुकान में पड़ा लाखों रुपए सामान जलकर राख हो गया। वहीं दुकान के साथ लगते डॉक्टर आनंद के क्लीनिक में भी आग लगने की वजह से नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आनंद क्लीनिक के भीतर भी पानी की बौछारें मार कर आग की लपटों को शांत किया।

    दुकान पर आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकान मालिक और उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि हमारी कमाई का एकमात्र जरिया यही दुकान थी और वह भी जल गई। वह अब क्या करेंगे। गुजर बसर कैसे होगा। इतने पैसे भी नहीं हैं कि फिर से दुकान को शुरू कर सकें। अभी तो दुकान में भरे माल की पूरी पेमेंट भी नहीं दी गई थी। अब वह कर्ज लेकर चुकानी पड़ेगी।

  • पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    You are currently viewing पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    A massive fire broke out in the showroom in Patiala, goods worth lakhs were burnt to ashes, fire brigade reached the spot

    पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

     

     

    पटियालाः जिले के अंतर्गत आते सोढिया इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से शोरूम में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

    जानकारी अनुसार जिले के घेर सोढिया इलाके में तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। शोरूम में लाखों का सामन जल कर रखा हो गया है। भीषण आग का तांडव देख सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल का बन गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग इतनी भयानक है कि उस पर काबू पाना बड़ी मुश्किल है।

    इतनी भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पटियाला के अलावा अन्य शहरों से भी मंगवाई गई। शोरूम में यहां आग लगी थी वहां गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगे नहीं जा सकी जिस कराण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शोरूम में बैग बनाने का काम किया जाता है।

  • लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Massive fire broke out at Siddhak Garment Factory, which makes pajamas in Ludhiana, salmon worth lakhs burnt to ashes

    लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    लुधियानाः लुधियाना में जनकपुरी की गली नंबर 3 में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां पजामा बनाने की सिद्धक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने धुंआ उठता देखकर फैक्टरी मालिक को इसकी सूचना दी, और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड देरी से आई इससे पहले लोगों ने अपनी-अपनी छतों से पानी के पाइप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था।

    घटना की सूचना मिलने के बावजूद करीब पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। 4-5 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन, आग लगने से लाखों की मशीनरी और अन्य कच्चा माल जल कर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा।

    जानकारी अनुसार, जनकपुरी की गली-3 में पजामा बनाने की फैक्ट्री सिद्धक गारमेंट के नाम से है। फैक्ट्री के मालिक रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वे काम खत्म करवा फैक्ट्री बंद करके गए था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने तक आग ज्यादा भड़क चुकी थी। वहीं, हादसे के कुछ देर बाद इलाका जनकपुरी से एएसआई गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।