Tag: मौत

  • तरनतारन में जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच पर फायरिंग, बहु को लगी गोली, मौत

    You are currently viewing तरनतारन में जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच पर फायरिंग, बहु को लगी गोली, मौत

    Firing on former sarpanch due to land dispute in Tarn Taran, daughter-in-law got shot, died

    तरनतारन में जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच पर फायरिंग, बहु को लगी गोली, मौत

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते चोहला साहिब में दिन चढ़ते ही एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां जमीनी विवाद के चलते कुछ युवकों ने एक पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग कर दी जिसमें पूर्व सरपंच की बहु की गोली लगने से मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह और गांव में ही रहने वाले सुखविंदर सिंह के परिवार में कई दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस झगड़े की शिकायत भी चोहला साहिब थाने में लिखवाई गई। इसी मामले में राजीनामा करवाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही मंगलवार दोपहर सुखविंदर सिंह और उनके बेटे प्रभजीत सिंह व जशनप्रीत सिंह पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह के घर में घुस गए और गालियां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने 12 बोर की बंदूक से फायरिंग भी शुरू कर दी। परिवार ने छिपकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक गोली पास ही खड़ी कश्मीर सिंह की बहू राजबीर कौर को लग गई। राजबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    राजबीर कौर की उम्र  28 साल थी। उसके पति की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी और वह खुद ही अपने तीन छोटे बच्चों को पाल रही थी। लेकिन अब बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

    You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

    Traumatic road accident in Jalandhar, unknown vehicle hit the motorcyclist, died

    जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

    जालंधरः महानगर के अधीन पड़ते फगवाड़ा हाईवे पर रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक व युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी गांव बड़िंग जालंधर कैंट व युवती की पहचान शिवानी निवासी दीपनगर के रूप में हुई है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीसीआर पुलिस फगवाड़ा के एसआइ बिंदरपाल ने बताया कि फगवाड़ा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार व पीछे बैठी युवती, जो जालंधर की ओर आ रहे थे, को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। और गंभीर रूप से घायल हुई युवती को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है।

    देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। एक फुटेज में संदिग्ध वाहन कैद हुआ है। पुलिस नंबर प्लेट की मदद से चालक की पहचान करवाने में जुटी हुई है।

  • अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

    You are currently viewing अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

    Traumatic road accident in Abohar: Oil tanker trampled 3 people on motorcycle, died

    अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

     

    अबोहरः अबोहर में मलोट मार्ग पर स्थित मोदी पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार सुबह तेल के टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी की इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अबोहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, हनुमानगढ़ निवासी मां और बेटा पूजा और नवीन अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मलोट रोड से जा रहे थे। जब वह मोदी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों लोग टैंकर के नीचे आ गए, टैंकर के नीचे आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।