Tag: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

  • जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी.

    जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी.

    जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी…

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर में कपूरथला रोड लेथर कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी,प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभी तक 15 के करीब गाड़ियां लगी चुकी है आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है

  • लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

    You are currently viewing लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

    Fierce fire broke out in Ludhiana’s Spinning Mill, 100 fire brigade vehicles reached the spot

    लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

     

    लुधियानाः लुधियाना में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां जंडियाली बुड्डेवाल रोड पर स्थित स्पिनिंग मिल में भीषण आग गई। बताया जा रहा है कि आग ने इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार, जंडियाली बुड्डेवाल रोड पर स्थित स्पिनिंग मिल में आज सुबह भीषण आग गई। मिल में लगी आग की लपटें राहगीरों ने देखी इस पर उन्होंने मिल के मालिक को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मिल के मालिक ने पुलिस को बताया कि इस आगजनी में उनका लाखों रूपए का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण आस-पास के फैक्ट्री और मिल वालों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला है। राहगीरों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूरी से दिख रही थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया है।

  • अमृतसर में घर में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

    You are currently viewing अमृतसर में घर में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

    Terrible fire in house in Amritsar, 3 vehicles of fire brigade reached the spot

    अमृतसर में घर में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

     

     

    अमृतसरः महानगर के अन्तर्गत आते अजनाला रोड स्थित पर पार्म कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक घर में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग इतनी भयानक थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    इस दौरान जानकारी देते फायरब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि पार्म कॉलोनी में एक घर में भयानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

  • जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    You are currently viewing जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Factory gutted in Jalandhar’s Sodhal industrial area, fire brigade vehicles reached the spot

    जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

     

     

     

    जालंधरः महानगर में अन्तर्गत आते सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी अनुसार, मंगलवार देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है। इस दौरन वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचान मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    You are currently viewing बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    In Basti Gujan, unknown youths set fire to trees in the process of making reel, fire brigade reached the spot and found control

    बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

     

    जालंधरः दिन प्रतिदिन युवाओं में लगातार बढ़ रहा सोशल मीडिया के चलन के कारण यहां कई बार वह खुद मुसीबत में पड़ जाते हैं, वहीं दूसरों के लिए भी भारी मुसीबतें खड़ी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब कुछ युवकों ने बस्ती गुजां इलाके में रील बनाने के चक्कर में पेड़ों को आग लगा दी। जिस कारण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। आग से उठा धुआं लोगों के घरों में घुसा तो वह बाहर निकले। घटनास्थल पर गए तो वहां पर रील बना रहे 3 युवक लोगों को देखकर भाग खड़े हुए। तीनों एक एक्टिवा स्कूटर पर भागे।

    मामले की जानकारी देते एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ युवकों ने बस्ती गुजां में गोबिंदर नहर के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे पेड़ों के बीच कचरा इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। इसके बाद एक लड़का एक्ट कर रहा था और दो उसकी मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाते वक्त युवकों ने देखा कि उनकी तरफ कुछ लोग आ रहे हैं। लोगों को देखकर वह स्कूटर पर सवार होकर भाग निकले। लोगों ने बताया कि जो युवक आग लगाकर वीडियो रील बना रहे थे, वह उनके मोहल्ले के नहीं लग रहे थे।

    लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पहले अपने स्तर पर प्रयास किए, लेकिन आग जब नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर आकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी की बौछारें मार कर उन्हें शांत किया। लोगों का कहना है कि गोबिंद नगर के आसपास आग लगती है तो धुआं सीधा लोगों के घरों में पहुंच जाता है। लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो जाती है।

  • अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    You are currently viewing अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Amritsar: A massive fire broke out in the paint factory, fire brigade vehicles reached the spot

    अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

     

    अमृतसरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेहता रोड पर फोकल प्वाइंट स्थित ब्राइट इंटरप्राइजेज पेंट फैक्टरी में सुबह पांच बजे भीषण आग लग गई, आग लगने से फैक्टरी के अंदर पड़े केमिकल के ड्रमों में तेज धमाके हुए। कैमिकल से हुए धमाकों से आसपास के इलाके दहल गए। घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर नगर निगम एवं ढाव बस्तीराम सेवा सोसायटी की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि बाहर से भी गाड़ियां मंगवानी पड़ी।

    जानकारी अनुसार, फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन पांच बजे उन्हें धमाकों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। एक साथ तकरीबन चार से पांच धमाके हुए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी बिल्डिंग में भी कंपन महसूस की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने फैक्टरी मालिक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के नंबर पर भी फोन किया।

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि पेंट फैक्टरी होने के कारण अंदर इथेनाल भरा पड़ा है। आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। यहां तक कि फायर ब्रिगेड को अपनी गाड़ियों में फोम डाल कर आग बुझानी पड़ी। जैसे ही वह फोम व पानी का स्प्रे बंद करते हैं, आग फिर से भड़क जाती है। साढ़े चार घंटे में 13 गाड़ियां पानी व फोम की लग चुकी हैं। फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां बंद थी। कुछ शटर तो अंदर हुए धमाकों से ही उखड़ गए, लेकिन कुछ को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने शिकंजा डालकर खींचा और तोड़ा। आग की तपन इतनी अधिक थी कि 150 से 200 मीटर तक खड़ा होना भी मुश्किल था।

  • लुधियाना के शोरूम में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    You are currently viewing लुधियाना के शोरूम में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Fierce fire broke out in Ludhiana showroom, fire brigade vehicles reached the spot

    लुधियाना के शोरूम में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर के अन्तर्गत आते गुलाटी मार्केट में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर ती कि कुछ ही पलों में उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण शोरूम में पड़ा लाखों का सामन जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण शोरूम में लाखों रुपए का पड़ा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से पूरी मार्केंट में दहशत है। घटना स्थल पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस भी पहुंच गई। आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड ने बाकी फायर स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक करीब 4 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में लग चुकी हैं। फायर कर्मचारी व लोग आस-पास की बिल्डिंगों की छतों पर चढ़ कर पानी की बौछारें मार रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

     

  • पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    You are currently viewing पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    A massive fire broke out in the showroom in Patiala, goods worth lakhs were burnt to ashes, fire brigade reached the spot

    पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

     

     

    पटियालाः जिले के अंतर्गत आते सोढिया इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से शोरूम में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

    जानकारी अनुसार जिले के घेर सोढिया इलाके में तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। शोरूम में लाखों का सामन जल कर रखा हो गया है। भीषण आग का तांडव देख सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल का बन गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग इतनी भयानक है कि उस पर काबू पाना बड़ी मुश्किल है।

    इतनी भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पटियाला के अलावा अन्य शहरों से भी मंगवाई गई। शोरूम में यहां आग लगी थी वहां गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगे नहीं जा सकी जिस कराण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शोरूम में बैग बनाने का काम किया जाता है।