Tag: मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

  • Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    You are currently viewing Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    A massive fire broke out in the factory, goods worth crores were reduced to ashes, fire brigade vehicles reached the spot and brought it under control

    Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    पटियालाः पटियाला के अन्तर्गत आते फोकल प्वाइंट स्थित एवी मार्केटिंग नामक इंडस्ट्री में बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए फायर अफसर रमन कुमार ने बताया कि फोकल प्वाइंट के प्लाट नं. सी-66 में यह फैक्ट्री चल रही थी और फैक्ट्री में PVC मैटीरियल बनाया जाता था जो कि अधिकतर इंटीरियर डैकोरेशन के काम आता था। PVC मैटीरियल प्लास्टिक और कैमिकल के साथ बनता है, जिस करके आग तेजी के साथ फैल गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में लिया। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि पटियाला नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा समाना, नाभा, राजपुरा, सरहिंद से फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़िया मौके पर मंगवाई गई और कुल 10 गाड़ियों ने इस ऑप्रेशन में भाग लिया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया।

    वहीं, पटियाला के व्यापारी नेता शीशपाल मित्तल ने कहा कि यह 66 सी फैक्ट्री वरिन्द्र गर्ग की है जो कि शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और उसने बहुत मेहनत के साथ अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में वरिन्द्र गर्ग का करोड़ों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है इसके अलावा मशीनरी भी खत्म हो गई है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की कि वरिन्द्र गर्ग की मदद की जाए।

  • Showroom में लगी भीषण आग, करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    You are currently viewing अढ़ाई मंजिला Showroom में लगी भीषण आग, करीब1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    A massive fire broke out in a two and a half storey showroom, causing a loss of around Rs 1 crore, fire brigade vehicles reached the spot

    Showroom में लगी भीषण आग, करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    • लुधियानाः Ludhiana के अन्तर्गत आते civil Line के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां Satsang Road पर स्थित एक अढ़ाई मंजिला Showroom में भीषण आग लग गई।

    आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    इस संबंधी जानाकारी देते हुए Showroom के मालिक ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे के करीब उन्हें पड़ोसी ने Phone कर बताया कि उनके शोरूम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत शोरूम पहुंचे और इस संबंधी फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची fire brigade की करीब 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि शोरूम में चमड़े के बैग, पर्स और school bag आदि रखे हुए थे, जो इस आग में जलकर पूरी तरह राख हो गए है। शुरूआती जांच में करीब 1 करोड़ रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे जांच जारी है।