जालंधर के ईश्वर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर….
जालंधरः महानगर में थाना भार्गव कैम्प के अधीन पड़ते ईश्वर कालोनी में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक घर में बर्थडे पार्टी के दौरान मामा द्वारा फायरिंग की गई और ईंटें भी बरसाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित करण कल्याण ने बताया कि 1 साल पहले उसके भाई अर्जुन कल्याण ने लव मैरिज करवाई थी। करण ने बताया कि बीते दिन अर्जुन का जन्मदिन था और उसका मामा ससुर राजबीर उर्फ नोनू काफी युवकों को साथ उनके घर आया। जहां उन्होंने पहले घर पर ईंटें बरसाई उसके बाद घर पर तेजधार हथियारों से हमला करने लग पड़ा। इस दौरान राजवीर ने गोलियां भी चलाई। करण ने बताया कि अर्जुन की पत्नी के पास 8 लाख रुपए की एफडी है। मामा अपनी भान्जी से वही 8 लाख की एफडी हथियाना चाहता है। लड़की का मामा राजबीर यह भी नहीं चाहता था कि उसकी भान्जी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करे। वह अपने मर्जी से हिना की शादी करवाना चाहता था।
देर शाम हीना का मामा राजबीर सिंह अपने साथी गब्बर, सुखमन जिन्हें वह पहले से जानता है, उक्त लोग अपने अन्य साथियों सहित आए और उनके मेन गेट के दरवाजे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। राजबीर ने ललकारे मारते हुए कहा कि सभी परिवार के सदस्यों को पकड़ लो। परिजनों ने कहा कि राजबीर धमकी देकर गया है कि वह अपनी भान्जी हिना और उसके पति का मर्डर कर देगा।
भार्गव कैंप में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गली में 2 राउंड गोलियां चली हैं और हमलावर मौके से फरार हो गए है। वहीं, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस देर रात तक कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।







