जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, आधी रात अस्पताल को किया सील, पढ़ें पूरी खबर….

You are currently viewing नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, आधी रात इस अस्पताल को किया सील, पढ़ें पूरी खबर….

Municipal corporation’s big action, this hospital was sealed at midnight, read full news ….

जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, आधी रात अस्पताल को किया सील, पढ़ें पूरी खबर….

 

जालंधरः महानगर में नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती देर रात शहनाई पैलेस के नजदीक अवैध रूप से बने एक निजी अस्पताल की बिल्डिंग और एक गोदाम के भवन को सील किया है। बता दें कि इस बिल्डिंग को सील करने से पहले मालिकों को नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने न तो नक्शे के अनुसार भवन का निर्माण किया और साथ ही बिल्डिंग बनाए जाने वाले नियमों की अनदेखी भी की।

यह कार्रवाई निगम कमिश्नर तथा एमटीपी के निर्देशों पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई । गौरतलब है कि इस बिल्डिंग का निर्माण कांग्रेस राज के समय हुआ था परंतु उस समय के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने इसे रोका तक नहीं। जब शीतल अंगुराल वैस्ट क्षेत्र के विधायक बने तो उन्होंने निगम आकर इस बिल्डिंग प्रति जोरदार विरोध जताया था।

इसके बावजूद इस बिल्डिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इसी सड़क पर घई बेकरी के निकट अवैध रूप से बने एक शोरूम बाबत भी आरटीआई एक्टिविस्ट की शिकायत आई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि दो बार सीलिंग के बावजूद उस शोरूम में कारोबार चलाया जा रहा है। जल्द ही इस सड़क पर स्थित उस बिल्डिंग पर भी एक्शन लिया जाएगा जहां रिहायशी नक्शा पास करवाकर कार बाजार चलाया जा रहा है।

वहीं, निगम टीम ने देर रात मंडी रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास नगर निगम की टीम ने एक गोदाम को भी सील किया है।मार्केट में बनाए गए गोदाम को भी तोड़फोड़ कर मॉडिफाई किया गया था। इसकी शिकायत नगर निगम में आई थी। निगम के अधिकारियों ने पहले शिकायत पर मौके का मुआयना करवाया। इसके बाद यह कन्फर्म होने पर कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस पर देर रात सीलबंदी की कार्रवाई की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *