Tag: पुलिस ने लिया हिरासत में

  • बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

    Big news: Court sentenced this Congress councilor to 5 years, police took him into custody… read what is the matter

    बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

     

     

    जालंधर: महानगर में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके तहत सेशन कोर्ट ने एक पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल को 5 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसी मनदीप जस्सल को मौके पर हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि पार्षद जस्सल के खिलाफ जौहल अस्पताल के डाक्टर ने मारपीट करने के आरोप लगाए थे।

    मिली जानकारी के अनुसार आज सेशन कोर्ट में एडिशनल सेशन जज धर्मपाल सिंगला की अदालत में कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने पार्षद को जुर्मान भी लगाया जिसे न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जिसके बाद तुरंत ही उसे हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया गया है। बता दे कि 2009 में वियाना कांड में जौहल अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। तब से अब तक यह केस चल रहा था। जिसमे आज सजा सुनाई गई है।

    गौरतलब है कि जौहल अस्पताल के डाक्टर बी.एस. जौहल ने पार्षद मनदीप जस्सल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पार्षद पर मारपीट और मौके पर आई पुलिस के साथ भिड़ने के आरोप थे।

  • अजनाला के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करता युवक रंगे हाथों काबू, पुलिस ने लिया हिरासत में

    अजनाला के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करता युवक रंगे हाथों काबू, पुलिस ने लिया हिरासत में

    Youth caught red-handed committing sacrilege in Ajnala’s Gurdwara Sahib, police took him into custody

    अजनाला के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करता युवक रंगे हाथों काबू, पुलिस ने लिया हिरासत में

    अमृतसरः श्री हरिमंदिर साहिब और कपूरथला के गुरुद्वारा में हुई बेअदबी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि पंजाब के अजनाला के गांव भंगुपुर में प़ड़ते गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश करते एक युवक को सेवादारों द्वारा रंगे हाथों पकड़ा है। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सेवादारों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरु घर के एक कमरे में बंद कर दिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

    जानकारी अनुसार अमृतसर जिला के अंतर्गत आते अजनाला के गांव भंगुपुर स्थित गुरुद्वारा में सामने आया है। गुरु घर में शाम के समय पवित्र ग्रंथों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को सेवादारों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरु घर के एक कमरे में बंद कर दिया और सेवादारों ने उससे अपने स्तर पर पूछताछ की। मामले का खुलासा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारा के प्रबंधकों से युवक को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा, लेकिन सिख संगतों ने इसका फैसला खुद करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने लगातार प्रबंधकों से बातचीत की और किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में न लेने के लिए कहा।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी (देहात) सतीश कौशल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भंगुपुर हवेलियां गुरुद्वारा में बेअदबी के आरोप में पकड़े गए युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। बेअदबी की घटना है या नहीं, इसे लेकर सारे फैक्ट देखे जा रहे हैं। युवक से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।