बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

You are currently viewing बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

Big news: Court sentenced this Congress councilor to 5 years, police took him into custody… read what is the matter

बड़ी खबरः कोर्ट ने इस कांग्रेसी पार्षद को सुनाई 5 साल की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में… पढ़ें क्या है मामला

 

 

जालंधर: महानगर में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके तहत सेशन कोर्ट ने एक पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल को 5 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसी मनदीप जस्सल को मौके पर हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि पार्षद जस्सल के खिलाफ जौहल अस्पताल के डाक्टर ने मारपीट करने के आरोप लगाए थे।

मिली जानकारी के अनुसार आज सेशन कोर्ट में एडिशनल सेशन जज धर्मपाल सिंगला की अदालत में कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने पार्षद को जुर्मान भी लगाया जिसे न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जिसके बाद तुरंत ही उसे हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया गया है। बता दे कि 2009 में वियाना कांड में जौहल अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। तब से अब तक यह केस चल रहा था। जिसमे आज सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि जौहल अस्पताल के डाक्टर बी.एस. जौहल ने पार्षद मनदीप जस्सल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पार्षद पर मारपीट और मौके पर आई पुलिस के साथ भिड़ने के आरोप थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *