Tag: पढ़ें क्या है पूरा मामला…

  • पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बढ़ी मुश्किलें, आज चंडीगढ़ अदालत में होगी सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    You are currently viewing पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बढ़ी मुश्किलें, आज चंडीगढ़ अदालत में होगी सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    Punjabi singer Mankirat Aulakh’s difficulties increased, today hearing will be held in Chandigarh court, read what is the whole matter

    पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बढ़ी मुश्किलें, आज चंडीगढ़ अदालत में होगी सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने से चर्चा में आए पंजाबी गायक मनकीरत औलख का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन उनका नाम विवादों में आता रहता है। अब मनकीरत औलख अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उनके खिलाफ अब एक और केस कोर्ट केस दायर हुआ है। दरअसल, 27 अप्रैल 2021 को मनकीरत औलख का गाना ‘8 रफलां’ रिलीज हुआ था। इस गाने में मनकीरत ने वकीलों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उस वक्त भी इस मामले पर चर्चा हुई थी, लेकिन अब एडवोकेट सुनील मल्लन ने इस गाने को लेकर मनकीरत औलख के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

    बता दें कि आज चंडीगढ़ अदालत इस केस की सुनवाई करेगा। पिछले वर्ष यह एलबल रिलीज हुई थी। इससे पहले एडवोकेट मल्लन दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘संजू’ में भी कथित रूप से वकीलों की छवि खराब करने को लेकर केस दायर कर चुके हैं। उस मामले में मूसेवाला की मौत के बाद भी अन्यों के खिलाफ केस जारी है। वही, एडवोकेट मल्लन ने बताया कि मनकीरत औलख को 15 मई 2021 को लीगल नोटिस भी भेजा गया था। पर उस समय कोई जवाब नहीं मिली। उन्होंने अदालत से मांग की कि गीत को सोशल मीडिया से हटाया जाए, साथ ही मुआवजा लेकर एडवोकेट वैल्फेयर फंड में जमा करवाया जाएं।

    गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को दिन-दिहाड़े गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इसमें आया था। कई शार्प शूटर पकड़े जा चुके हैं। मामले की जांच के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने करीब महीनेभर की जांच के बाद जून में मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं औलख ने भी कहा था कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

  • पंजाब सरकार के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर और कॉलोनाइजरों ने खोला मोर्चा, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing पंजाब सरकार के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर और कॉलोनाइजरों ने खोला मोर्चा, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

    Property dealers and colonizers opened front against Punjab government, read what is the whole matter…

    पंजाब सरकार के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर और कॉलोनाइजरों ने खोला मोर्चा, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

     

    जालंधरः पंजाब भर में आज कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। पिछले कई महीनों से एनओसी को रेगुलर करने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे पंजाब भर के कॉलोनाइजर और प्रापर्टी डीलर्स अब एकजुट हो गए हैं इसके चलते पंजाब कॉलोनाइजर एंड प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन, वसीका नवीस एसोसिएशन और नक्शा नवीस एसोसिएशन द्वारा सोमवार से राज्य के हर जिले और तहसील में तहसील कांपलेक्स के सामने सरकार के खिलाफ धरना लगाकर रोष जाहिर किया जाएगा।

    इस दौरान धरनाकारियों ने कहा कि पंजाब में प्रॉपर्टी कारोबारी पूरी तरह बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज घर बनाना गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या वह नाजायज कमाई करते हैं, क्या वह नशा बेचते हैं जो सरकार को जायज और नाजायज में फर्क दिखाई नहीं देता।

    धरने दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार कालोनियों को रेगुलर नहीं करती है तो यह सरकार की नलायकी है। सरकार उन्हें चक्कर पर चक्कर लगवा रही है। पिछले कई वर्षों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सस्ते घर बनाने में उनकी सरकार और उनसे संबंधित अदारे पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रॉपर्टी एसोसिएशन या प्रॉपर्टी डीलर्स न हो तो यह सरकार पंजाब को ऐसे ही लूट कर खा जाए। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी कारोबार को पुनर्जीवित करने के लिए नई पालिसी लाई जाए। अब तक बन चुकी इमारतों को रेगुलर करने के लिए वन टाइम सेटेलमेंट पालिसी बनाई जाए। कारोबारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमारे साथ मीटिंग करें और उनके सुझाव लेकर ही अगली पालिसी बनाई जाए।