पंजाब सरकार के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर और कॉलोनाइजरों ने खोला मोर्चा, पढ़ें क्या है पूरा मामला…
जालंधरः पंजाब भर में आज कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। पिछले कई महीनों से एनओसी को रेगुलर करने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे पंजाब भर के कॉलोनाइजर और प्रापर्टी डीलर्स अब एकजुट हो गए हैं इसके चलते पंजाब कॉलोनाइजर एंड प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन, वसीका नवीस एसोसिएशन और नक्शा नवीस एसोसिएशन द्वारा सोमवार से राज्य के हर जिले और तहसील में तहसील कांपलेक्स के सामने सरकार के खिलाफ धरना लगाकर रोष जाहिर किया जाएगा।
इस दौरान धरनाकारियों ने कहा कि पंजाब में प्रॉपर्टी कारोबारी पूरी तरह बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज घर बनाना गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या वह नाजायज कमाई करते हैं, क्या वह नशा बेचते हैं जो सरकार को जायज और नाजायज में फर्क दिखाई नहीं देता।
धरने दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार कालोनियों को रेगुलर नहीं करती है तो यह सरकार की नलायकी है। सरकार उन्हें चक्कर पर चक्कर लगवा रही है। पिछले कई वर्षों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सस्ते घर बनाने में उनकी सरकार और उनसे संबंधित अदारे पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रॉपर्टी एसोसिएशन या प्रॉपर्टी डीलर्स न हो तो यह सरकार पंजाब को ऐसे ही लूट कर खा जाए। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी कारोबार को पुनर्जीवित करने के लिए नई पालिसी लाई जाए। अब तक बन चुकी इमारतों को रेगुलर करने के लिए वन टाइम सेटेलमेंट पालिसी बनाई जाए। कारोबारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमारे साथ मीटिंग करें और उनके सुझाव लेकर ही अगली पालिसी बनाई जाए।








Leave a Reply