Tag: देखें VIDEO

  • पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    जालंधर- पंजाब के मशहूर गायक करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान उनकी कार अचानक पलट गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है।

     

     

    वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह जख्मी हो जाते हैं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’ फिलहाल अब करण औजला ठीक है।

    औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार (पत्थरों पर चलने वाली कार) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

  • भारत की बढ़ती ताकत; हमास- इजरायल युद्ध के बीच Operation Ajay चला इजरायल में फंसे भारतीयों को निकाला, देखें VIDEO

    भारत की बढ़ती ताकत; हमास- इजरायल युद्ध के बीच Operation Ajay चला इजरायल में फंसे भारतीयों को निकाला, देखें VIDEO

     

    नई दिल्ली : ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान चेन्नई के हवाई अड्डे उतरा। इससे पहले सुबह 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। तेल अवीव से भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहु्ंचा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कुछ यात्रियों से बातचीत भी की।

    देखें VIDEO-

     

    बता दें, सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद एअर इंडिया ने तुरंत अपनी उड़ानें रोक दी थी। जो लोग भी इजरायल से वापस लौट रहे हैं उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ रहा है। सरकार उनकी वापसी का खर्च वहन कर रही है। इससे पहले तेल अवीव से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत संचालित होने वाली विशेष उड़ान में चढ़ने के लिए हवाई अड्डे पर छात्रों सहित भारतीयों की लंबी कतार दिखी।

  • चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस में धुंआ निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी;जाने  क्या था कारण, देखें VIDEO

     चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस में धुंआ निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी;जाने  क्या था कारण, देखें VIDEO

    चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत का माहौल

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना गुरुवार की है। एक कोच से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

    धुआं देख एस6 कोच के यात्रियों ने चेन खींची और नीचे उतर गये। यह घटना चित्तूर जिले के कुप्पम शहर के पास हुई।
    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के गुडियाट्टम रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ मिनट बाद धुआं देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि धुआं ब्रेक जाम के कारण था। घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ। (वीडियो साभार- ANI)

  • पुलिस को देखते ही कोर्ट के अंदर फवाद चौधरी, देखें Video

     

    डॉन न्यूज के मुताबिक, पुलिस कोर्ट के बाहर चौधरी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसके कुछ ही समय बाद पीटीआई की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें फवाद चौधरी को वकीलों के साथ एचसी के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। फवाद को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आगजनी और हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, इन पर आरोप है कि इन्होंने सोची-समझी रणनीति के तहत शांति को खतरे में डालने का काम किया। इस्लामाबाद HC के बाहर पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद विरोध-प्रदर्शन के दौरान यह हिंसा हुई थी।

    इमरान खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
    दूसरी ओर, लाहौर हाई कोर्ट ने जमानत की अपील वाली इमरान खान की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। पिछले सप्ताह इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों की ओर से कई गई हिंसा के मामले में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। खान ने शनिवार को याचिका दायर की थी। एक दिन पहले उन्हें इस्लामाबाद एचसी से जमानत पर रिहा किया गया था। पंजाब की अंतरिम सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि इसे मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। खान शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद गिरफ्तारी के डर से घंटों कोर्ट परिसर से बाहर नहीं निकले थे, हालांकि बाद में वह शनिवार को अपने लाहौर स्थित घर लौट आए।

  • लापरवाही; लिफ्ट मे फंसने के बाद  मदद के लिए चिल्लाता रहा 8 साल का बच्चा, सुरक्षा गार्ड की लापरवाही आई सामने, देखें VIDEO

    लापरवाही; लिफ्ट मे फंसने के बाद  मदद के लिए चिल्लाता रहा 8 साल का बच्चा, सुरक्षा गार्ड की लापरवाही आई सामने, देखें VIDEO

    ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में ट्यूशन से घर लौट रहा एक 8 साल का मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया। लिफ्ट में सवार होने के बाद बच्चे ने जैसे ही बटन दबाया लिफ्ट चौथे व पांचवें फ्लोर के मध्य में अटक गई। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद बच्चा करीब 10 मिनट तक फंसा रहा। बच्चे के लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में सुरक्षा गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें 29 नवंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट हाउसिंग सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।

    वो रोया, चिल्लाया और पीटने लगा गेट..., घबराहट के 10 मिनट, लिफ्ट में फंसे  मासूम का Video सहमा देगा - Greater Noida child stuck in Nirala Aspire  Society lift for 10 minutes

    अपने आप को लिफ्ट में फंसा देख बच्चा इंटरकॉम और इमरजेंसी के बटन दबाता है लेकिन कोई मदद को सामने नहीं आता। सीसीटीवी रूम में बैठा सुरक्षा गार्ड नदारद था। बच्चे ने लिफ्ट दरवाजे को पीटा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वह घबरा गया और जोर-जोर से चीखने-चिल्लने व रोने लगा। बच्चे की चीख पांचवें फ्लोर पर टहल रहे एक व्यक्ति को सुनाई दी वे लिफ्ट के पास पहुंचे तो बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को कॉल किया इसके बाद 10 मिनट के प्रयास के बाद बच्चे को निकाला जा सका।

    child got stuck in lift in noida news, नोएडा : लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा,  दहशत से चीखता चिल्लाता रहा, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो -

    प्रियांशु दास अपने परिवार के साथ निराला एस्पायर सोसाइटी मे ए 8 टावर में 14 वीं मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इस दौरान बेटे ने ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था। वह पढ़ाई करने के लिए अपनी साइकिल से गया था ऐसे में वह साइकिल के साथ ही लिफ्ट में फंस गया।

    देखें VIDEO-