चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस में धुंआ निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी;जाने क्या था कारण, देखें VIDEO
चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत का माहौल
अमरावती : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना गुरुवार की है। एक कोच से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
धुआं देख एस6 कोच के यात्रियों ने चेन खींची और नीचे उतर गये। यह घटना चित्तूर जिले के कुप्पम शहर के पास हुई।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के गुडियाट्टम रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ मिनट बाद धुआं देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि धुआं ब्रेक जाम के कारण था। घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ। (वीडियो साभार- ANI)









Leave a Reply