Tag: जानें पूरी खबर…

  • अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

    अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

     

    मुंबई : मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले अनुपम खेर के ऑफिस में 19 जून की रात 2 लोग गेट तोड़कर घुसे थे। अभिनेता ने अपने ऑफिस का पूरा वीडियो साझा करते हुए दिखाया कि कैसे चोरों ने पूरी चालाकी के साथ दरवाजा तोड़ा और लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने अभिनेता के ऑफिस में सेंध लगाकर फिल्म के नेगेटिव चुराए थे। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था और पुलिस में FIR दर्ज भी करवाया था।

    आरोपियों की पहचान माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान के रूप में हुई है। इन दोनों के बारे में पुलिस ने बताया कि ये सीरियल चोर हैं। शहर के अलग-अलग-अलग इलाकों में घूमकर ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस मामले के जांच के दौरान पता चला कि अनुपम खेर के ऑफिस में उन्होंने ही चोरी को अंजाम दिया था। उसी दिन मुंबई के विले पार्ले इलाके में भी चोरी की थी।

    आपको बता दें कि गुरुवार को एक्टर अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट और वीडियो शेयर करके इस घटना के बारे में बताया था उन्होंने एक्स पर लिखा,’कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। उन्होंने आगे बताया कि FIR दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने चोर को जल्द पकड़ने का आश्वाशन दिया है क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं।

  • Railway Line Cross करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, हुई मौत, जानें पूरी खबर…

    You are currently viewing Railway Crossing पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, मौत, जांच में जुटी Police

    DSP’s son hit by train while crossing railway crossing, dies, police engaged in investigation

    Railway Line Cross करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, हुई मौत, जानें पूरी खबर…

    •  जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते Basheerpura Railway Crossing के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब पुलिस में तैनात DSP Sukhjit Singh के बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी की Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक युवक की पहचान अजय पाल सिंह उर्फ ​​लाली (28) के तौर पर हुई है। वहीं, लाली की मौत से DSP Sukhjit Singh और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि डीएसपी का दूसरा बेटा प्रिंस विदेश में है जिसके आने बाद ही मृतक लाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे ASI Heera Singh ने बताया कि हादसा बीती देर शाम हुआ था सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ASI ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई संदिग्ध वाहन नहीं मिला है जिससे यह स्पष्ट होता है कि मृतक युवक घटनास्थल पर पैदल ही पहुंचा था। उन्होंने बताया कि लाली का आज Postmortem कराया जाएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्पष्ट हो जाएगा कि मामला वास्तव में क्या है।

    वहीं, ट्रेन के ड्राइवर ने Police को बताया है कि घटना के समय लाली रेलवे ट्रैक पार कर रहा था जिस कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की तलाशी ली तो जेब से एक पर्ची मिली थी जिस पर DSP Sukhjit Singh का फोन नंबर लिखा था। ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत डीएसपी सुखजीत के नंबर पर कॉल करके उन्हें मौके पर बुलाया तो पता चला कि शव DSP के बेटे का था। फिलहाल, Police द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • कनाडा में गुरुद्वारा प्रमुख की गोली मारकर हत्या,जानें पूरी खबर…

     कनाडा में गुरुद्वारा प्रमुख की गोली मारकर हत्या,जानें पूरी खबर…

     

    टोरंटो : कनाडा में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कनाडा के दक्षिण एडमॉन्टन कार्य स्थल पर दिन के समय हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गिल बिल्ट होम्स लिमिटेड के मालिक बूटा सिंह गिल उन दो लोगों में से एक थे, जिनकी सोमवार को एडमॉन्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

     जानकारी के अनुसार रेडियो इंडिया के प्रबंध निदेशक मनिंदर सिंह गिल ने बताया कि सरबजीत सिंह, एक सिविल इंजीनियर, जिसे इस घटना में गोली लगी थी, कथित तौर पर अपने जीवन के लिए लड़ रहा है। बूटा सिंह गिल प्रमुख बिल्डर और गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के प्रमुख थे। रिपोर्ट के अनुसार मनिंदर गिल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, जब विवाद हुआ तो निर्माण स्थल पर तीन व्यक्ति मौजूद थे, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय मूल के एक निर्माण श्रमिक ने कथित तौर पर अपनी जान लेने से पहले गिल और सिंह दोनों को गोली मार दी। हालांकि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।

    एडमॉन्टन जर्नल ने बताया कि अधिकारियों को दोपहर के करीब अपराध स्थल कैवनघ बुलेवार्ड और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू पर बुलाया गया था। एक आवासीय निर्माण स्थल पर दो शव पाए गए। मालूम हो कि बूटा सिंह गिल ने पहले भी 2-3 मौकों पर जबरन वसूली कॉल और धमकियां मिलने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • धमाके के साथ ही 9 बच्चों के शरीर के हुए टुकड़े,जानें पूरी खबर..

    धमाके के साथ ही 9 बच्चों के शरीर के हुए टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     

    काबुल – पूर्व अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि गजनी प्रांत में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 9 बच्चों की माैत हो गई। यह घटना प्रदेश के गीरो जिले के जदरान इलाके में उस समय घटित हुई जब बच्चे इस इलाके में खेल रहे थे। इस दाैरान एक उपकरण में विस्फोट में हो गया। विस्फोट के साथ ही बारूदी सुरंग में धमाका हो गया। इस विस्फोट के बाद कई बच्चों के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए। विस्फोट में 9 बच्चों की माैत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

  • चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा अपनी वेबसाइट पर किया जारी, जानें पूरी खबर…

    चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा अपनी वेबसाइट पर किया जारी, जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को चुनावी बॉन्ड पर राजनीतिक दलों से प्राप्त आँकड़े जारी किये, जो उसने सीलबंद कवर में सुप्रीम कोर्ट को दिया था। ईसीआई ने एक बयान में कहा, राजनीतिक दलों ने 2017 की रिट याचिका नंबर 880 में उच्चतम न्यायालय के 12 अप्रैल 2019 के अंतरिम आदेश के अनुरूप एक सीलबंद लिफाफे में चुनावी बॉन्ड पर डेटा दाखिल किया था। राजनीतिक दलों से प्राप्त डाटा बिना लिफाफा खोले सर्वोच्च न्यायालय में जमा कर दिये गये। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 15 मार्च 2024 को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने एक सीलबंद लिफाफे में एक पेन ड्राइव में डिजिटल रिकॉर्ड के साथ भौतिक प्रतियाँ वापस कर दी हैं।

    चुनाव आयोग ने कहा, भारतीय चुनाव आयोग ने आज चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजिटल रूप में प्राप्त डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वास्तव में, ईसीआई द्वारा जारी किए गए अंतिम दस्तावेज़ केवल बॉन्ड की तारीख, राशि, बॉन्ड जारी करने वाली एसबीआई की शाखा का नंबर, प्राप्ति की तारीख और भुनाने की तारीख से संबंधित कच्चे आँकड़े हैं। इनमें बॉन्ड की विशिष्ट संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

    तृणमूल कांग्रेस ने एसबीआई को पत्र लिखकर बॉन्ड की विशिष्ट संख्या माँगी है ताकि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कर सके। भाजपा ने एसबीआई से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है, हालाँकि, पार्टी ने भी कच्चा डेटा ही दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने “चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कोई भी दान” मिलने से इनकार किया है। माकपा ने भी चुनावी बॉन्ड के माध्यम से दान प्राप्त करने की बात कही है। हालाँकि, कांग्रेस ने कहा कि वह एसबीआई द्वारा चुनाव आयोग को दिया गया कच्चा डेटा जारी करेगी।

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल बॉन्ड के तौर पर इतनी राशि मिली…
    – भाजपा ने कुल 6,986.5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए, पार्टी को 2019-20 में सबसे ज्यादा 2,555 करोड़ रुपये मिले।
    – कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड के जरिए कुल 1,334.35 करोड़ रुपये भुनाए।
    – बीजद ने 944.5 करोड़ रुपये, वाईएसआर कांग्रेस ने 442.8 करोड़ रुपये, तेदेपा ने 181.35 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए।
    – चुनावी बॉन्ड के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस को 1,397 करोड़ रुपये मिले।
    – बीआरएस ने 1,322 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए।
    – द्रमुक को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 656.5 करोड़ रुपये मिले, जिसमें सैंटियागो मार्टिन की अगुवाई वाली फ्यूचर गेमिंग से प्राप्त 509 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
    – सपा को चुनावी बॉन्ड के जरिए 14.05 करोड़ रुपये, अकाली दल को 7.26 करोड़ रुपये, अन्नाद्रमुक को 6.05 करोड़ रुपये, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 50 लाख रुपये मिले।

  • पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

    पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     

    इस्लामाबाद  – शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शरीफ को नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के लिए 92 सांसदों ने वोट किया। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की। शाहबाज कुछ ही देर में संसद को संबोधित करेंगे।

    शहबाज़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार थे। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज (72) पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) के छोटे भाई हैं। सभी को हैरत में डालते हुए नवाज शरीफ ने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया था। बता दें, नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनकी पार्टी पीएमएल-एन को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आठ फरवरी को हुए चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिली हैं।

  • पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,जानें पूरी खबर…

     पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,जानें पूरी खबर…

     

    कौशांबी : कौशांबी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह तकरीबन 11:30 मिनट पर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि अभी सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं हो पाया है। हादसा इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

    एक के बाद एक धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 10 लोगों को बाहर निकाला है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। धमाकों से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है। विस्‍फोट के एक घंटे बाद तक दमकल गाड़ियों के न पहुंचने के चलते स्‍थानीय लोग गुस्‍से में हैं।

    बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की है। इस हादसे में शराफत अली समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले एक शख्स शिव नारायण की पहचान की हो पाई है। जिसकी उम्र 30 साल थी और वह भोलानाथ का पुत्र था। इसके अलावा घायल बबलू पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेस के जरिए अस्पातल ले जाया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव पहुंच गए हैं और लोगों को इलाज के लिए भेजा गया। फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है और मलबे में फंसे लोगों को निकलने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे के पेश आने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है और पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। वहीं कई स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद हैं।

  • पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इंटरनेट निलंबन को पहले तीन जिलों के 11 थानों से बढ़ाकर सात जिलों के 20 थाना क्षेत्रों तक बढ़ा दिया है। नए आदेश 24 फरवरी की आधी रात तक लागू रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से इंटरनेट निलंबन के आदेश जारी करने पर आपत्ति जताई थी। सीएम ने कहा था कि उन्होंने इस मामले को उठाया है और निलंबन रद्द करने की मांग की है।

    केंद्र सरकार की तरफ से ये आदेश इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 के सेक्शन 7, सब रूल 1 ऑफर रूल 2 के तहत जारी किए गए हैं। 15 फरवरी को किसान यूनियनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पंजाब के शुतराना, खनौरी और फतेहगढ़ साहिब में टेलीकॉम सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था, लेकिन, अब इसे नए आदेश से 7 जिलों में बंद किया गया है।

    जाने कहां-कहां बंद हैं इंटरनेट सेवाएं
    1. पटियाला के पुलिस स्टेशन शंभू, जुलकां, पासियां, पतरां, शुतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा के अधिकार क्षेत्र
    2. एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन लालड़ू
    3. बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत
    4. श्री मुक्तसर साहिब के पुलिस स्टेशन खलियांवाली
    5. मानसा के पुलिस स्टेशन सिरदूलगढ़
    6. संगरूर के पुलिस स्टेशन खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम और झाझली
    7. फतेहगढ़ साहिब के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब

  • ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा,जानें पूरी खबर…

    ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा,जानें पूरी खबर…

     

    ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी तहखाने में पूजा की परमिशन से मुस्लिम पक्ष खफा है. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने गुरुवार को व्यासजी तहखाने में पूजा को चुनौती दी है. जिला कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

    ज्ञानवापी केस: तहखाने में पूजा की परमिशन से मुस्लिम पक्ष खफा, मस्जिद कमेटी ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

    ज्ञानवापी मस्जिद

    ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में पूजा को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती दी है. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने जिला अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली है. वाराणसी जिला कोर्ट ने बुधवार को तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी. इसके बाद देर रात व्यासजी तहखाने पूजा भी हुई. बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने एक्टिंग चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के समक्ष अर्जी को मेंशन किया. उन्होंने लिस्टिंग रजिस्ट्रार के पास जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने को मुस्लिम पक्ष को भेजा. मुस्लिम पक्ष के वकीलों के मुताबिक जल्द मामले पर सुनवाई होगी.

    मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में पूजा कराए जाने की अनुमति देने के वाराणसी जिला अदालत के फ़ैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है. इंतजामिया मस्जिद कमेटी के एडवोकेट सैयद फरमान अहमद नकवी ने याचिका दाखिल की है.

    हिंदू पक्ष को मिला था तहखाने में पूजा का अधिकार

    ज्ञानवापी केस में बुधवार को वाराणसी जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने हिंदू पक्ष को व्यासजी के तहखाना में पूजा का अधिकार दिया था. वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने यह फैसला सुनाया था. जिला जज ने अपने आदेश में विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से पूजा कराए जाने और बैरिकेडिंग हटाने को लेकर कहा था. जस्टिस विश्वेश ने अपने रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले यह बड़ा फैसला सुनाया.

    ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा

    वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद व्यासजी तहखाने में बुधवार देर रात पूजा हुई. इस दौरान मंगला गौरी की आरती हुई. काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने गनेश्वर शास्त्री द्रविड़ से पूजा कराई. पूजा के समय मंदिर ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष की हैसियत से बनारस के कमिश्नर कौशल राज शर्मा, मंदिर प्रशासन के पूर्व एवं वर्तमान सीइओ भी मौजूद थे. इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

  • 22 जनवरी को छुट्टी का  हुआ ऐलान…

     चंडीगढ़ में 22 जनवरी को छुट्टी का  हुआ ऐलान,जानें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ : अयोध्या में श्री राम लला के प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। जारी सर्कुलर में कहा गया है, ”अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी।

    कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित सभी सरकारी कार्यालय / बोर्ड / निगम / संस्थान 22 जनवरी, 2024 को बंद रहेंगे। कल केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।