सुशील रिंकू ने व चन्नी पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, जानिए पूरी खबर…
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पांच करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।
रिंकू ने रविवार को सांसद चन्नी को नोटिस भेज कर कहा है कि जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में मीडियाकर्मी को दिए गए बयान में, रिंकू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी, लॉटरी, जुआ, लूट, चोरी और स्नैचिंग में लिप्त रहे हैं। जिसकों लेकर रिंकू ने चन्नी को नोटिस भेजा है।
|














