Tag: जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर

  • गांव मेहटियाना में दुबई से लौटे युवक की बेरहमी से हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

    You are currently viewing गांव मेहटियाना में दुबई से लौटे युवक की बेरहमी से हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

    Brutally murdered a young man who returned from Dubai in village Mehtiana, got married 3 months back, police engaged in investigation…

    गांव मेहटियाना में दुबई से लौटे युवक की बेरहमी से हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

     

    मेहटियाना: जिला होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव मेहटियाना में उस वक्त दहशत फैल गई, जब मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दुबई से लौटे एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पहचन हरजिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी पंडोरी गंग सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार हरजिंदर सिंह गत सुबह 7 बजे अपनी माता के साथ अपने घर से हवेली की ओर जा रहा था कि रास्ते में ही उनके एक पड़ोसी और पड़ोसी की मां द्वारा किसी रंजिश के तहत गाली-गलौच की गई। बात यहां तक बढ़ गई कि उसके पड़ोसी ने हरजिंदर सिंह की छाती पर अपने हाथ में पकड़े तेजधार चाकू से वार कर दिया और हरजिंदर सिंह घायल हालत में गली में ही गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में हरजिंदर सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए उसे फगवाड़ा के किसी निजी अस्पताल पहुचाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा कर अगली कार्रवाई करते हुए बलजीत सिंह बल्ली पुत्र तरसेम सिंह व उसकी मां सुरजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह निवासी पंडोरी गंगा सिंह थाना मेहटियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाथ में छापेमारी कर रही है।

  • अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    You are currently viewing अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

     

     

    जालंधरः पंजाब में बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं पुलिस इन अपराधियों पर पुरी तरह से नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बीते दिनों नकोदर में गैंगस्टरों द्वारा एक व्यापारी और उसके गनमैन की हुई हत्या के बाद अब फगवाड़ा में एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था जिसे वापस लेने के लिए गैंगस्टर लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। घायल की पहचान सतपाल निवासी पाशटा के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल का केस गांव पाशटा के ही कुछ व्यक्तियों के साथ चल रहा है, जिसके बाद वह लगातार उसे केस वापस लेने की धमकियां दे रहे थे। शुक्रवार सुबह सतपाल को किसी ने फोन करके लकड़ के उच्चे के पास बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो तीन नौजवानों ने उसे केस वापस लेने के लिए कहा, उसके इंकार करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों न घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।

    वहीं सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अृमतसर में गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अृमतसर में गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर

    The body of the girl child was found outside the Golden Temple complex in Amratsar, the police engaged in the investigation… read full news

    अृमतसर में गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परिसर के प्लाजा में एक छोटी बच्ची का शव पड़ा देखा गया। जिसके लोगों ने इसकी सूचना तुरंत एसजीपीसी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसजीपीसी सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छोटी बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार किसी ने नन्ही बच्ची का शव घंटाघर दरवाजे की तरफ पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना एसजीपीसी कार्यालय में दी। जिसके बाद एसजीपीसी सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में भेज दिया है, जहां उसे 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। पुलिस ने भी बच्ची की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस ने गोल्डन टेंपल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला बच्ची को अपनी गोद में उठाकर घूमती दिख रही है। बच्ची को छोड़ने के बाद महिला हाथ में सूटकेस लेकर घूमती भी दिख रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के अंदर जाने वाले दरवाजे के पास हाथ धोने वाली जगह के करीब पड़ा हुआ था। देखकर लग रहा था, जैसे बच्ची सो रही है। बच्ची देखने में भी अच्छे घर की लग रही है और ना ही उसके शरीर पर किसी चोट का निशान है। पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुट गई है।