Tag: घटना सीसीटीवी में हुई कैद

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

    Terror of fearless robbers, robbers targeted two brothers returning home from wedding ceremony, incident captured in CCTV

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

     

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 100 फीट रोड से सामने आया है यहां देर रात पांच हथियारबंद लुटेरों ने 2 व्यक्तियों को लूट का शिकार बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे एक शादी सामारोह से बाइक पर वापस घर लौट रहे दो भाइयों को मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया लुटेरों ने पहले उनके मोटरसाइकिल को घेरा और फिर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर चाबी निकाल ली। मोटरसाइकिल के रुकते ही लुटेरों ने उन पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सबसे पहले दोनों के मोबाइल अपने पास रखवा लिए। और खुद दोनों की जेबों की तलाशी लेकर 3-4 हजार रूपए का कैश साथ ले गए।

  • पंजाब में बि़गड़ी कानून व्यवस्था अब मोगा में सरे बाजार युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    You are currently viewing पंजाब में बि़गड़ी कानून व्यवस्था अब मोगा में सरे बाजार युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    Law and order deteriorated in Punjab, now Surrey market youth in Moga was murdered with sharp weapons, incident caught on CCTV

    पंजाब में बि़गड़ी कानून व्यवस्था अब मोगा में सरे बाजार युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

     

    मोगाः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था की स्थित बिगड़ती जा रही है। वहीं आए दिन लूटपाट और हत्याओं की वारदातें सामने आने के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं अब मोगा में सरेबाजार युवक की तेजधार हथियारों से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान देसराज के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार मोगा के कस्बा बधनीकलां के बाजार में तेजधार हथियार लिए गुंडो ने देश राज (28) पुत्र बूटा सिंह की बेरहमी के साथ सरेआम हत्या कर दी। हथियारबंद लोगों ने युवक के पैर और गला काट डाला। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ डाला। हालांकि हत्यारों के जाते ही लोगों ने लहूलुहान देशराज को उठाकर अस्पताल में भी पहुंचाया लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    देश राज मजदूरी करता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने जैसे ही बधनीकलां के मुख्य बाजार में देश राज को देखा तो वह उस पर टूट पड़े। देशराज ने उनसे बचने के लि दौड़ भी लगाई लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। हमलावरों ने उसे घेर कर मार डाला।

    बधनीकलां बाजार में यहां पर यह हत्याकांड हुआ वहां साथ में ही पुलिस थाना है। लेकिन हैरानी की बात है कि घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस को आधा घंटा लग गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लोग खून से लथपथ देशराज को उठाकर अस्पताल में भी ले जा चुके थे। हालांकि मौके पर आई पुलिस ने दावा किया है कि हत्या में शामिल सभी युवकों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।