Tag: 15 बच्चे घायल

  • पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे स्कूली बच्चों की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल

    पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे स्कूली बच्चों की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल

     

    मोरनी- शिवालिक की पहाड़ियों में मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर स्कूली बच्चों की एक बस गहरी खाई में गिर कर पलट गई। बस में सवार 15 बच्चों को गंभीर चोट आई है जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। यह बस पंजाब के मलेर कोटला से आई थी जिसमें प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जिन्हें मोरनी के टूर पर लाया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार यह बस मलेरकोटला के नानकासहब प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर मोरनी से टिक्कर ताल की ओर जा रही थी, बस का संतुलन बिगड़ गया और बस लुढ़ककर करीब एक सौ फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आस पास के ग्रामीणों ने रस्सियों की सहायता से बस तक पहुंचकर घायल बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया है कि घटना स्थल पर बस तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस के चालक का एक पैर कट जाने की सूचना है जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पंचकूला व मोरनी से प्रशासनिक अधिकारी व एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को सहायता उपलब्ध करवाई। घायल बच्चों को मोरनी व पंचकूला के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

  • फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

    You are currently viewing फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

    Accident with children’s van in Faridkot, Tata Ace overturned, 15 children injured

    फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

     

    फरीदकोटः जिले के अंतर्गत आते गांव हरीनौ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूली बच्चों से भरी टाटा एस गाड़ी आनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार जिले के गांव हरीनौ के पास शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी टाटा एस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे सरकारी स्कूल कोहारवाला की 10वीं कक्षा के 30 बच्चे परीक्षा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सभी घायल बच्चों को राहगिरों ने तुरंत उन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले बटाला में स्कूल बस गेहूं की नाड़ में लगी आग की चपेट में आकर खेतों में जाकर पलट गई थी। बस में 42 बच्चे सवार थे। इस घटना में 7 बच्चे झुलस गए थे।